Ranveer Singh ने IFFI में ‘कांतारा’ वाले सीन की मिमिक्री पर मांगी माफी, जानिए क्या दी सफाई

Table of Content

Ranveer Singh: IFFI 2025 के क्लोजिंग सेरेमनी में रणवीर सिंह ने स्टेज पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ के मशहूर दैवा सीन की मिमिक्री की थी। वो मिमिक्री उन्हें भारी पड़ गई। मंच पर रणवीर ने “फीमेल घोस्ट” कह दिया था और सीन को ओवर-ड्रामेटिक तरीके से कॉपी किया। हॉल में बैठे ऋषभ हंस पड़े, लेकिन सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कर्नाटक के कई लोगों और हिंदू संगठनों ने इसे संस्कृति का अपमान बताया। सोमवार को एक संगठन ने पुलिस में शिकायत तक दर्ज करा दी।

Samanth-Raj Marriage: सामंथा की शादी की तस्वीर आने के बाद नागा चैतन्य ने की थी ये पोस्ट, जानिए क्या लिखा था

Ranveer Singh ने मांगी माफी

मंगलवार सुबह रणवीर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा नोट लिखकर माफी मांगी। उन्होंने कहा, “मेरा इरादा सिर्फ ऋषभ की शानदार एक्टिंग को सराहना था। एक एक्टर के नजरिए से मुझे पता है कि उस सीन को इतनी ताकत से करना कितना मुश्किल रहा होगा। इसके लिए ऋषभ के प्रति मेरे दिल में पूरा सम्मान है। मैं हमेशा अपने देश की हर संस्कृति, परंपरा और आस्था का गहरा आदर करता हूं। अगर अनजाने में किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो उसके लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं।” वीडियो में साफ दिख रहा था कि शो के दौरान ही ऋषभ ने मजाक में रणवीर को चेतावनी दी थी कि मुझे कॉपी मत करो।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 19: तीसरे मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर रेंगती दिखी दे दे प्यार दे 2

Ranveer Singh
रणवीर सिंह इंस्टाग्राम

‘धुरंधर’ में दिखेंगे Ranveer Singh

अब सबकी नजरें रणवीर की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ पर हैं, जो इस शुक्रवार (5 दिसंबर) रिलीज हो रही है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर पाकिस्तान के ल्यारी टाउन में घुसपैठ करने वाले इंडियन एजेंट बने हैं। उनके साथ संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल हैं। ट्रेलर को 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दिग्गजों को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करेगी।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5: ‘तेरे इश्क में’ पांचवें दिन हुई सुपरहिट, कमाई ने फिर पकड़ी स्पीड

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...