Dharmendra के निधन के बाद अब इस फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी बदली

Table of Content

Dharmendra: 24 नवंबर को बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र के निधन से उनके हर फैन का दिल टूट गया। खासकर ‘अपने 2’ का इंतजार कर रहे लोगों को लगा कि अब ये फिल्म कभी नहीं बनेगी। लेकिन अब अच्छी खबर आई है। प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने कन्फर्म किया है कि ‘अपने 2’ जरूर बनेगी वो भी धर्मेंद्र जी को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए।

Samanth-Raj Marriage: सामंथा की शादी की तस्वीर आने के बाद नागा चैतन्य ने की थी ये पोस्ट, जानिए क्या लिखा था

Dharmendra के निधन से बाद बदली स्क्रिप्ट

हालांकि, अब फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट दोबारा लिखी जा रही है। 2007 की ‘अपने’ में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल पहली बार साथ आए थे। सीक्वल में धर्मेंद्र जी का रोल सबसे अहम था। करण देओल को पहली बार दादाजी के साथ फुल-ऑन रोल मिलने वाला था। दीपक मुकुट ने कहा, “कुछ महीने पहले मैंने धर्मेंद्र जी को पूरी स्क्रिप्ट सुनाई थी। वो बहुत खुश थे। उन्होंने कहा था कि बच्चों के साथ फिर स्क्रीन शेयर करना मेरा सपना है। करण के साथ पहली बार काम करने का अलग उत्साह था।”अब स्क्रिप्ट को सनी और बॉबी के नजरिए से लिखा जा रहा है। कहानी वही बॉक्सिंग वाली रहेगी। अब धर्मेंद्र के किरदार को इस तरह जोड़ा जाएगा कि उनकी मौजूदगी हर सीन में महसूस हो। प्रोड्यूसर ने कहा, “अगर धर्मेंद्र के साथ फिल्म नहीं बना सका तो कम से कम उनके लिए फिल्म तो बना सकता हूं। ‘अपने 2’ उनको श्रद्धांजलि होगी।”शुरुआत में डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा था कि शायद फिल्म शेल्व हो जाए। इसके बाद फैंस उदास हो गए थे।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 19: तीसरे मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर रेंगती दिखी दे दे प्यार दे 2

करण देओल भी आएंगे नजर

‘अपने’ बॉलीवुड की सबसे इमोशनल फैमिली फिल्मों में से एक थी। बॉक्सर बनने का सपना, बाप-बेटों का प्यार और बलिदान। फिल्म अपने आज भी आंखें नम कर देती हैं। अब ‘अपने 2’ में करण देओल सनी के बेटे बनकर रिंग में उतरेंगे। सनी और बॉबी फिर भाइयों के रोल में होंगे।फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ही करेंगे। प्रोडक्शन दीपक मुकुट का है। रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई, लेकिन मेकर्स जल्द ही नया अनाउंसमेंट करेंगे।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5: ‘तेरे इश्क में’ पांचवें दिन हुई सुपरहिट, कमाई ने फिर पकड़ी स्पीड

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...