Samanth-Raj Marriage: सामंथा की शादी की तस्वीर आने के बाद नागा चैतन्य ने की थी ये पोस्ट, जानिए क्या लिखा था

Table of Content

Samanth-Raj Marriage: साउथ सिनेमा की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने सोमवार सुबह राज निदिमोरू से शादी कर सबको चौंका दिया। कोयंबटूर के ईशा योगा सेंटर में हुई इस सादगी भरी रस्म की तस्वीरें वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बधाईयों की बौछार हो गई। लेकिन उसी दिन सामंथा के पहले पति नागा चैतन्य का इंस्टाग्राम पोस्ट भी सुर्खियों में आ गया। फैंस ने टाइमिंग पर सवाल उठाए तो कुछ ने पुरानी यादें ताजा कीं।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 19: तीसरे मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर रेंगती दिखी दे दे प्यार दे 2

बेहद कम लोग हुए शादी में शामिल

सामंथा ने शादी की पहली तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में सिर्फ डेट “1.12.2025” लिखा। फोटोज में दोनों रिंग एक्सचेंज करते और रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। आखिरी पिक्चर में मुस्कुराते चेहरे देखकर फैंस भावुक हो गए। ये शादी भूत शुद्धि विवाह की परंपरा में हुई। सिर्फ 30 करीबी लोग इसमें शामिल हुए। दिलचस्प बात ये कि ये शादी नागा चैतन्य और उनकी पत्नी सोभिता धूलिपाला की पहली शादी की सालगिरह से सिर्फ तीन दिन पहले हुई।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5: ‘तेरे इश्क में’ पांचवें दिन हुई सुपरहिट, कमाई ने फिर पकड़ी स्पीड

Samanth-Raj Marriage के बाद नागा चैतन्य की पोस्ट

नागा चैतन्य-सोभिता की शादी 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में हुई थी। सामंथा की शादी के दिन नागा चैतन्य ने अपनी अमेजन प्राइम सीरीज ‘धूम’ के दो साल पूरे होने पर पोस्ट शेयर की। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “धूम वो शो है जो साबित करता है कि अगर एक्टर के तौर पर आप क्रिएटिविटी और ईमानदारी से चॉइस करते हैं और पूरी जान लगा देते हैं तो लोग जुड़ जाते हैं। वो एनर्जी आपको वापस देते हैं। थैंक यू! धूम के दो साल। टीम को ढेर सारा प्यार।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chay Akkineni (@chayakkineni)

Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 4: चार दिन में फ्लॉप हुई ‘गुस्ताख इश्क’, जानें कुल कमाई

ऐसी शुरू हुई थी नागा चैतन्य-सामंथा की लव स्टोरी

इस पोस्ट के बाद लोगों ने इस पर जमकर कमेंट किया। नागा-सामंथा की प्रेम कहानी 2017 में ‘ये माया चेसावे’ से शुरू हुई थी। उसी साल उनकी शादी हुई, लेकिन 2021 में तलाक हो गया। राज निदिमोरू से सामंथा की नजदीकी ‘द फैमिली मैन 2’ के सेट से बढ़ी। राज का पहला तलाक 2022 में श्यामली डे से हुआ। फरवरी से राज सामंथा की पोस्ट्स में नजर आने लगे।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...