De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 19: तीसरे मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर रेंगती दिखी दे दे प्यार दे 2

Table of Content

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 19:दे दे प्यार दे 2‘ बॉक्स ऑफिस पर अब भी टिके रहने के लिए पूरा जोर लगा रही है। हालांकि, फिल्म की रफ्तार अब काफी कम हो चुकी है। फिल्म अपने पहले भाग की तरह करिश्मा नहीं दोहरा सकी है। रही सही कसर फिल्म तेरे इश्क में ने पूरी कर दी है। सिनेमाघरों में धनुष की फिल्म आने से दे दे प्यार दे 2 पर गहरा असर पड़ा है। आइए जानते हैं कि टिकट खिड़की पर 19वें दिन फिल्म का हाल कैसा रहा है।

Tere Ishk Mein: ‘तेरे इश्क में’ की टीम ने फिल्म की शानदार ओपनिंग का जयपुर में मनाया जश्न

19वें दिन कितनी कमाई? (De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 19)

‘दे दे प्यार दे 2’ 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहाल नजर आ रही है। फिल्म ने तीसरे मंगलवार को 50 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 72 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म में अजय देवगन जैसे सितारे के बावजूद इसका ऐसा प्रदर्शन वाकई चिंता का विषय है।

Border 2 का क्लाइमैक्स होगा और भी धमाकेदार, तीन दिन एक्शन सीन शूट करेंगे सनी देओल, तारीख तय

बजट ज्यादा, कमाई कम

बड़े बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म अब तक अपने सेफ जोन में नहीं आ सकी है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने महज 51.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में कलेक्शन घटकर 16.4 करोड़ ही रह गया था। तीसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार और कम होती दिख रही है। ऐसे में अब इस फिल्म को भारत में हिट नहीं कहा जा सकता है। 5 दिसबंर को सिनेमाघरों में धुरंधर आ रही है। ऐसे में इस फिल्म को सिनेमाघरों को अलविदा कहना पड़ सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म अपने लाइफटाइम रन में कुल कितने कलेक्शन तक पहुंच पाती है।

Pranit More की टीम ने Gaurav Khanna की टीम पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- हम प्यार से जीतते हैं, पीआर से नहीं

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...