Pranit More की टीम ने Gaurav Khanna की टीम पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- हम प्यार से जीतते हैं, पीआर से नहीं

Table of Content

Pranit More: बिग बॉस 19 में घर के अंदर जहां आजकल सब कुछ शांत और दोस्ताना दिख रहा था। वहीं, बाहर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। प्रणीत मोरे और गौरव खन्ना की दोस्ती को हर कोई पसंद कर रहा था, लेकिन अब प्रणीत की ऑफिशियल टीम ने गौरव की टीम पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। ये पोस्ट सोमवार शाम को प्रणीत के एक्स अकाउंट से आई और मिनटों में वायरल हो गई।

Kartik Aaryan ने बहन कृतिका की हल्दी में लगाए ठुमके, ‘कजरा रे’ पर मम्मी के साथ जमकर थिरके

Pranit More की टीम ने लगाए गंभीर आरोप

Pranit More की टीम ने लिखा, “घर के अंदर प्रणीत और गौरव के बीच सम्मान और अच्छी बॉन्डिंग है। हमारा मकसद सिर्फ प्रणीत का सपोर्ट करना है। हम किसी को हराने की दुआ नहीं करते। हम खुद को ऊपर उठाकर आगे बढ़ते हैं, किसी को नीचा दिखाकर नहीं। यही प्रणीत की भी सोच है। गौरव के व्यवहार से भी यही लगता है। लेकिन अफसोस, उनकी टीम बाहर गलत नैरेटिव सेट कर रही है। प्रणीत को कमजोर दिखाने की कोशिश की जा रही है। ये हमारी सोच से मेल नहीं खाता। हमारा सपोर्ट हमेशा पॉजिटिविटी और मेरिट पर है। किसी को बदनाम करने पर नहीं। पहले दिन से हमारा मानना है जीत प्यार से होती है, पीआर से नहीं।
शोमास्टर प्रणीत मोरे।”

Shehbaz Badesha: बिग बॉस से बाहर आकर शहबाज बदेशा ने शहनाज के साथ की पार्टी, नीलम-बसीर में भी आए नजर

कुछ ही दिन दूर है फिनाले

ये पोस्ट आते ही फैंस दो खेमों में बंटें नजर आ रहे हैं। बता दें कि दोनों कंटेस्टेंट्स घर के अंदर एक-दूसरे का खूब साथ देते दिखते हैं। टास्क में भी साथ रहते हैं। इसलिए बाहर की ये लड़ाई फैंस को हैरान कर रही है। अब देखना ये है कि गौरव की टीम इस पर क्या जवाब देती है। बिग बॉस 19 का फिनाले बस कुछ दिन दूर है। प्रणीत और गौरव ट्रॉफी के लिए एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं।

मोहनलाल की Drishyam 3 ने रचा इतिहास, पैनोरमा स्टूडियोज के साथ अरबों की हुई मेगा डील

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...