Dhurandhar की रिलीज से पहले यामी गौतम ने ‘ब्लैकमेल ट्रेंड’ पर खुलकर बोला, ऋतिक रोशन ने भी दिया साथ

Table of Content

Dhurandhar: एक्ट्रेस यामी गौतम धर ने आज सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखकर फिल्म प्रमोशन के नाम पर चल रहे पैसे के खेल को खुलेआम ब्लैकमेल बताया। उन्होंने इंडस्ट्री के इस चलन को ‘राक्षस’ और ‘कीड़ा’ कहा और सभी प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स व एक्टर्स से एकजुट होने की अपील की। यामी की इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने भी सहमति जताई और कहा कि इससे जर्नलिस्ट्स की सच्ची आवाज दब जाती है।

Indigo Glitch का शिकार बने सेलेब्स, Elvish Yadav ने फोटो साझा कर कसा तंज

Dhurandhar की रिलीज से पहले यामी का लंबा नोट

यामी गौतम ने लिखा, “बहुत दिनों से कुछ कहना चाह रही थी, आज वो दिन है। फिल्म की मार्केंटिंग के नाम पर पैसे देकर अच्छा हाइप बनवाने या न देकर नेगेटिव बातें लिखवाने का ये चलन एक तरह का ब्लैकमेल ही है। ये सुविधा हर किसी को मिल जाती है। किसी की फिल्म को हाइप देने के लिए या किसी एक्टर/फिल्म के खिलाफ नेगेटिविटी फैलाने के लिए। ये बीमारी हमारी इंडस्ट्री के भविष्य को बहुत नुकसान पहुंचाएगी। जो लोग सोचते हैं कि ये हानिरहित है और अब ये ‘नया नॉर्मल’ है वो गलत हैं। ये राक्षस एक दिन सबको काटेगा। पिछले 5 सालों में जो ‘सफलता’ दिखाई गई है, अगर उसका सच सामने आए तो कई लोगों की पोल खुल जाएगी। साउथ में कोई ऐसा करने की हिम्मत नहीं कर सकता, क्योंकि वहां इंडस्ट्री कई मोर्चों पर एकजुट रहती है। मैं अपने प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और एक्टर्स से अनुरोध करती हूं कि इस कीड़े को अभी ही रोकें और इसका बहिष्कार करें। मैं ये एक बेहद ईमानदार इंसान की पत्नी के तौर पर कह रही हूं, जिसने मेहनत, विजन और जुनून से कुछ ऐसा बनाया है जिस पर पूरा हिंदुस्तान गर्व करेगा। मैं ये एक चिंतित इंडस्ट्री मेंबर के तौर पर कह रही हूं जो चाहती है कि भारतीय सिनेमा अपने सबसे अच्छे रूप में फले-फूले, न कि उल्टा हो। फिल्म बनाने और दुनिया के सामने पेश करने का मजा मत खत्म करो। ऑडियंस को फैसला करने दो।हमें अपनी इंडस्ट्री के माहौल को बचाना होगा।”

Aukaat Ke Bahar vs Ekaki: ‘औकात के बाहर’ ने एकाकी को पछाड़ा, जानें कैसे एल्विश यादव निकले आशीष चंचलानी से आगे

ऋतिक ने भी दिया साथ

यामी के इस नोट पर ऋतिक रोशन ने भी अपनी राय रखी है। उन्होंने लिखा, “सबसे बड़ी चीज जो खो जाती है और हमें सबको बेबस बना देती है, वो है जर्नलिस्ट्स की सच्ची आवाज। उन्हें ये मौका नहीं मिलता कि वो फिल्म के पीछे की क्रिएटिव टीम को बताएं कि उन्हें क्या लगा, क्या अच्छा लगा, क्या बुरा लगा। सिर्फ सच्ची राय ही हमें बेहतर बनने में मदद कर सकती है। उनकी अभिव्यक्ति की आजादी छिन जाती है और हमारी ग्रोथ का मौका भी। बिना सच्चाई के, बिना फीडबैक के हम कैसे आगे बढ़ेंगे? उन्हें जॉब सटिस्फैक्शन कहां मिलेगा, हमें कहां मिलेगा?”

5 दिसंबर को रिलीज होगी Dhurandhar

बता दें कि फिल्म Dhurandhar का निर्देशन यामी गौतम के पति आदित्य धर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, इसमें संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...