Aukaat Ke Bahar vs Ekaki: ‘औकात के बाहर’ ने एकाकी को पछाड़ा, जानें कैसे एल्विश यादव निकले आशीष चंचलानी से आगे

Table of Content

Aukaat Ke Bahar vs Ekaki: ओटीटी की दुनिया में इन दिनों दो नई वेब सीरीज खूब चर्चा बटोर रही हैं। एल्विश यादव की ‘औकात के बाहर’ और आशीष चंचलानी की ‘एकाकी’। दोनों ही युवा दर्शकों को टारगेट कर रही हैं, लेकिन एल्विश की डेब्यू सीरीज ने एकाकी को काफी पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया रिव्यूज, इंस्टाग्राम रील्स और आईएमडीबी रेटिंग्स से साफ है कि ‘औकात के बाहर’ की इंगेजमेंट और पॉजिटिविटी ने बाजी मारी है। आइए देखते हैं क्या कहते हैं फैंस और ट्रेंड्स।

Elvish Yadav के Aukaat Ke Bahar शो की धमाकेदार स्क्रीनिंग, ‘राव साहब’ के साथ इन सितारों ने भी बिखेरी चमक

एकाकी पर मिक्स्ड रिएक्शन

एकाकी की चर्चा ज्यादातर कंटेंट की गुणवत्ता और डिबेट पर केंद्रित रही। फैंस ने सिनेमैटोग्राफी, प्रोडक्शन वैल्यू और लोकेशंस की तारीफ तो की, लेकिन कॉमेडी को “2015-16 वाली रोस्ट स्टाइल” बताया। रिव्यू वीडियोज में लोग कहते दिखे कि हॉरर वाला मूड अच्छा है, लेकिन लाउड चिल्लाहट वाली हंसी पुरानी लगती है। आईएमडीबी पर इसे मिक्स्ड रेटिंग्स मिली हैं। कुल मिलाकर, एकाकी की सफलता “एक्सपेक्टेशंस vs रियलिटी” वाली डिबेट में फंस गई।’

Elvish Yadav की वेब सीरीज Aukaat Ke Bahar ने मचाया धमाल, लोग- बोले- क्या बवाल चीज बना दी भाई साहब

औकात के बाहर’ की धमाकेदार शुरुआत

एल्विश की सीरीज ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया। फैंस इसे “इंगेजिंग, इमोशनल और साल की बेस्ट वेब सीरीज” बता रहे हैं। रिव्यूज में एल्विश की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस की खूब तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर “धमाल, नॉकआउट पंच, जैसे कमेंट्स की बाढ़ है। आईएमडीबी पर यूजर रिव्यूज इसे “एल्विश का बेस्ट वर्क” कह रहे हैं। कॉलेज स्ट्रगल और बॉक्सर की जर्नी वाले सीन ने दर्शकों को बांध लिया है।

क्वालिटी vs रिएक्शन: कहां आगे, कहां पीछे (Aukaat Ke Bahar vs Ekaki)

एकाकी की ताकत उसके टेक्निकल साइड में है। लोकेशन, हॉरर मूड और प्रोडक्शन को तारीफ मिली है। लेकिन नेगेटिव साइड पर लाउड कॉमेडी और पुरानी स्टोरीलाइन ने इसे मिक्स्ड बना दिया है। वहीं ‘औकात के बाहर’ की इंगेजिंग एपिसोड्स, इमोशनल मोमेंट्स और एल्विश की परफॉर्मेंस ने इसे आगे कर दिया है। सोशल प्रूफ के मामले में भी एल्विश की सीरीज जीत रही है। इसे ज्यादा पॉजिटिव रिव्यूज और हाई रेटिंग्स मिली है। कुल मिलाकर ‘औकात के बाहर’ ने एकाकी को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली है।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...