Kartik Aaryan ने बहन कृतिका की हल्दी में लगाए ठुमके, ‘कजरा रे’ पर मम्मी के साथ जमकर थिरके

Table of Content

Kartik Aaryan: बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन फैमिली के सबसे लाड़ले हैं। ये बात फिर साबित हो गई जब वो बहन कृतिका तिवारी की हल्दी में जमकर नाचे। फैन पेज पर वायरल हो रहा वीडियो देखकर हर कोई मुस्कुरा रहा है। इस समारोह में कार्तिक ने सादा सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था। फिर भी स्टार वाला उनका अंदाज कायम था। बैकग्राउंड में ‘बंटी और बबली’ का हिट गाना ‘कजरा रे’ बज रहा था और कार्तिक उस पर खूब थिरक रहे थे।

Kartik Aaryan: करण जौहर के साथ अब तीसरी फिल्म बनाएंगे कार्तिक आर्यन, जानें पूरी डिटेल

‘कजरा रे’ पर Kartik Aaryan का शानदार डांस

वीडियो में कृतिका पीली ड्रेस में चमक रही थीं। मम्मी माला तिवारी भी डांस फ्लोर पर नजर आईं। तीनों मां-बेटा-बेटी एक साथ नाचते दिखे तो फैंस का दिल पिघल गया। फैंस इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बीते साल यानी 2024 में गलत्ता इंडिया को दिए इंटरव्यू में कार्तिक ने कृतिका के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। तब उन्होंने कहा था, “हमारा रिश्ता टॉम एंड जेरी जैसा है। बचपन में मैं उसे बहुत छेड़ता था, लेकिन अब वो सबसे समझदार है। मेरे सारे राज उसी को पता हैं। वो मेरी सबसे अच्छी दोस्त है।” कृतिका डॉक्टर हैं और हमेशा लो-प्रोफाइल रहती हैं। शादी की तैयारियां भी घरवालों के बीच ही चल रही हैं।

मोहनलाल की Drishyam 3 ने रचा इतिहास, पैनोरमा स्टूडियोज के साथ अरबों की हुई मेगा डील

इस फिल्म में जल्द दिखेंगे Kartik Aaryan

कार्तिक ने पहले कहा था कि बहन की शादी में वो सबसे ज्यादा मस्ती करेंगे और वीडियो देखकर लग रहा है कि वादा पूरा कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक की डायरी फुल है। क्रिसमस 2025 पर उनकी रोमांटिक कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वह अनन्या पांडे के साथ दूसरी बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इसमें जैकी श्रॉफ, नीना गुप्ता भी अहम रोल में हैं। फिल्म के डायरेक्टर समीर विद्वांस हैं, जिन्होंने ‘सत्यप्रेम की कथा’ बनाई थी। करण जोहर, आदर पूनावाला और अपूर्व मेहता ने इसे प्रोड्यूस किया है।

Samantha Wedding Photos: सामंथा ने शादी की पहली तस्वीर की साझा, फोटो देखकर क्या बोले वरुण-अनन्या?

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...