Kartik Aaryan: करण जौहर के साथ अब तीसरी फिल्म बनाएंगे कार्तिक आर्यन, जानें पूरी डिटेल

Table of Content

Kartik Aaryan: बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय कार्तिक आर्यन इन दिनों धर्मा प्रोडक्शंस के साथ फिल्में बना रहे हैं। ‘भूल भुलैया 3’ के हिट होने के बाद बाद अब उनकी इस प्रोडक्शन हाउस के साथ तीसरी फिल्म का ऐलान हो गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म संदीप मोदी डायरेक्ट करेंगे।

मोहनलाल की Drishyam 3 ने रचा इतिहास, पैनोरमा स्टूडियोज के साथ अरबों की हुई मेगा डील

संदीप करेंगे Kartik Aaryan की फिल्म का निर्देशन

संदीप को ‘आर्या’ और ‘द नाइट मैनेजर’ जैसी सीरीज के लिए जाना जाता है। फिल्म का जॉनर एक्शन एंटरटेनर है, लेकिन यह पुराने प्लान वाले वॉर ड्रामा से बिल्कुल अलग होगा। इस बारे में सूत्र बताते हैं, “पहले कार्तिक, संदीप और करण जौहर एक वॉर फिल्म बनाने वाले थे। 2023 में कार्तिक के बर्थडे पर ऐलान हुआ था। 2024 में शूटिंग शुरू होनी थी और 15 अगस्त 2025 को रिलीज। लेकिन कई वजहों से वो प्रोजेक्ट रुक गया। कार्तिक और संदीप की बॉन्डिंग मजबूत हो गई तो उन्होंने वादा किया कि सही स्क्रिप्ट मिलेगी तो साथ काम करेंगे।”

Samantha Wedding Photos: सामंथा ने शादी की पहली तस्वीर की साझा, फोटो देखकर क्या बोले वरुण-अनन्या?

Kartik Aaryan और करण को पसंद आई कहानी

इस साल की शुरुआत में संदीप ने नया आइडिया पिच किया। कार्तिक और करण को स्टोरी इतनी पसंद आई कि दोनों ने तुरंत हां कह दी। सूत्र ने आगे कहा, “ये नई स्क्रिप्ट है और एक्शन से भरपूर है। कार्तिक को नए अवतार में दिखाएगी। ये धर्मा की दूसरी फिल्मों ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ (रोम-कॉम) और ‘नागजिला’ (फैंटसी कॉमेडी) से बिल्कुल अलग होगी।”

Shehbaz Badesha: अमाल मलिक को फूट-फूटकर रोता देख भावुक हुए शहबाज, बोले- मेरे भाई के लिए वोट करें

इस फिल्म में जल्द नजर आएंगे Kartik Aaryan

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में कार्तिक और अनन्या पांडे की जोड़ी है। इसके डायरेक्टर समीर विद्वांस (सत्यप्रेम की कथा फेम) हैं। क्रिसमस 2025 में यह फिल्म रिलीज हो रही है। वहीं, ‘नागजिला’ में कार्तिक इच्छाधारी नाग बनेंगे। फुकरे वाले मृघदीप सिंह लांबा इसके डायरेक्टर हैं। 15 अगस्त 2026 को यह थिएटर्स में दस्तक देगी।

Palash Muchhal: शादी टलने के बाद पहली बार पलाश मुच्छल एयरपोर्ट पर आए नजर, ब्लैक लुक में दिखे शांत

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...