Rakesh Roshan: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन ने 75 साल की उम्र में अपनी फिटनेस से फैंस को हैरान कर दिया है। सोमवार (26 मई) को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वर्कआउट वीडियो साझा किया, जिसमें वह जिम में कठिन व्यायाम करते नजर आए। इस वीडियो के साथ राकेश ने फिटनेस का एक खास संदेश भी दिया, जो हर उम्र के लोगों के लिए प्रेरणा बन सकता है।
राकेश रोशन ने दिया फिटनेस मंत्र
वीडियो के साथ Rakesh Roshan ने कैप्शन में लिखा, “यह सिर्फ स्वस्थ रहने की बात नहीं है, बल्कि हर दिन अपनी सर्वश्रेष्ठ ऊर्जा को महसूस करने की बात है।” कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देने के बाद राकेश की यह फिटनेस यात्रा और भी प्रेरणादायक है। दिसंबर 2018 में उन्हें गले का कैंसर हुआ था, लेकिन उनकी जिंदादिली और मेहनत ने उन्हें नई ताकत दी।
सितारों ने की तारीफ
Rakesh Roshan के इस वीडियो पर उनके बेटे और अभिनेता ऋतिक रोशन ने खूब तारीफ की। उन्होंने कमेंट किया, “उफ्फ.. पापा…बहुत बढ़िया।” इसके साथ उन्होंने फायर इमोजी भी साझा किए। इसके अलावा अभिनेता सुनील शेट्टी, एक्शन कोरियोग्राफर शाम कौशल, टाइगर श्रॉफ और अभिनेता रवि बहल ने भी राकेश की इस जोशीली ऊर्जा की सराहना की। सोशल मीडिया पर फैंस ने भी उनकी फिटनेस को देखकर हैरानी जताई और उन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया।
इंडस्ट्री के हिट डायरेक्टर हैं राकेश रोशन
Rakesh Roshan बॉलीवुड के उन चुनिंदा निर्देशकों में से हैं, जिनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। ‘कोई मिल गया’, ‘कृष’ और ‘कहो ना प्यार है’ जैसी फिल्मों ने उन्हें दर्शकों का चहेता बनाया। उनकी सुपरहीरो फ्रेंचाइजी ‘कृष’ तो युवाओं के बीच आज भी काफी ज्यादा लोकप्रिय है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि वह ‘कृष’ फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी का निर्देशन नहीं करेंगे। हालांकि, वह इस प्रोजेक्ट के निर्माता के रूप में सक्रिय हैं। इस नई फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस को ऋतिक रोशन के सुपरहीरो अवतार का बेसब्री से इंतजार है।
War 2: क्या ‘वॉर 2’ रिलीज से पहले ही कमा लेगी 85-120 करोड़? फिल्म को लेकर आई बड़ी जानकारी
