Dino Morea: 65 करोड़ के घोटाले में क्यों हुई डिनो मोरिया से पूछताछ? यहां जानें पूरा मामला

Table of Content

Dino Morea: बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ा वित्तीय घोटाला है। मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने उन्हें सोमवार (26 मई) को मीठी नदी डिसिल्टिंग घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया। इस घोटाले में 65 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि के गबन का आरोप है, जो मुंबई की महत्वपूर्ण मीठी नदी की सफाई और रखरखाव के लिए दी गई थी। यह नदी शहर की बरसाती जल निकासी के लिए बेहद अहम है।

क्या है मीठी नदी घोटाला?

मुंबई पुलिस की जांच के मुताबिक यह घोटाला ड्रेजिंग और गाद हटाने के उपकरणों के किराए में भारी अनियमितताओं से जुड़ा है। आरोप है कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कुछ अधिकारियों ने कोच्चि की कंपनी मटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से उपकरणों के लिए अत्यधिक कीमत वसूल की। इसमें मुख्य आरोपी केतन कदम और जय जोशी के साथ बीएमसी के स्टॉर्म वॉटर ड्रेन्स (एसडब्ल्यूडी) विभाग के अधिकारियों और मटप्रॉप के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत का शक है। ईओडब्ल्यू की विशेष जांच टीम (एसआईटी) इस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। इस मामले में 3 मई 2025 को 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि इस घोटाले से बीएमसी को 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी भी की है।

Housefull 5 का ‘दिल ए नादान’ गाना रिलीज, जैकलीन-सोनम और नरगिस ने अदाओं से मचाया तहलका

डिनो मोरिया से क्यों हुई पूछताछ?

Dino Morea और उनके भाई सैंटिनो मोरिया का नाम इस मामले में तब सामने आया, जब जांच में केतन कदम के कॉल रिकॉर्ड्स और वित्तीय लेनदेन की जांच की गई। ईओडब्ल्यू डिनो से यह जानना चाहती है कि उनका इन आरोपियों और लेनदेन से क्या संबंध है। सोमवार, 26 मई 2025 को डिनो सुबह 11 बजे ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचे। यहां उनसे लंबी पूछताछ हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार डिनो और उनके भाई के केतन कदम से कई फोन कॉल्स हुए थे, जिनकी जांच चल रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि डिनो की इसमें सीधी संलिप्तता है या नहीं।

जल्द इस फिल्म में आएंगे नजर

Dino Morea ने 1999 में फिल्म ‘प्यार में कभी कभी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन 2002 में बिपाशा बसु के साथ ‘राज’ से उन्हें असली पहचान मिली। दो दशकों से ज्यादा के करियर में उन्होंने हिंदी, तमिल और कन्नड़ सिनेमा में 50 से अधिक फिल्में की हैं। हाल ही में वह नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में जीनत अमान, भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर के साथ नजर आए, जहां उनका छोटा सा किरदार भी खूब पसंद किया गया। Dino Morea अब ‘हाउसफुल 5’ में दिखेंगे, जो 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान और जैकलीन फर्नांडिस जैसे सितारे हैं।

Housefull 5: ‘लाल परी’ के बाद अब इस गाने का चलेगा लोगों पर जादू, जानिए कब आएगा ‘दिल-ए-नादान’

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...