Raid 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर चट्टान की तरह टिकी है ‘रेड 2’, 16वें दिन की धांसू कमाई

Table of Content

Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन की रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर चट्टान की तरह टिकी हुई है। फिल्म की कहानी और सितारों की दमदार अदाकारी लोगों को अब तक सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को कितने कमाई की है।

दो हफ्ते में रेड 2 ने की धांसू कमाई

Raid 2 ने पहले सप्ताह में 95.75 करोड़ रुपये की कमाई कर धमाल मचा दिया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने दमदार कलेक्शन करते हुए 40.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है।

Raid 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही ‘रेड 2’, 15वें दिन कमाए इतने करोड़

अब तक हुआ इतना कलेक्शन

तीसरे हफ्ते की शुरुआत भी Raid 2 की धांसू रही है। 16वें दिन इस फिल्म ने 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 138.25 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म को मिले सकारात्म प्रतिक्रिया से उम्मीद लगाई जा रही है कि इस सप्ताहांत में यह फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच सकती है। हालांकि, मिशन इम्पॉसिबल के सिनेमाघरों में दस्तक देने पर इसके कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। टॉम क्रूज की यह फिल्म 17 मई से भारत में प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Raid 2 Collection Day 14: दोनों हाथों से पैसे बटोर रही अजय देवगन की फिल्म, दूसरे बुधवार को इतनी हुई कमाई

इन फिल्मों में दिखेंगे अजय देवगन

Raid 2 के बाद अजय देवगन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह जल्द ही ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ में भी नजर आने वाले हैं। वहीं, उनकी फिल्म ‘धमाल 4’ भी अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...