Raid 2 Collection Day 14: दोनों हाथों से पैसे बटोर रही अजय देवगन की फिल्म, दूसरे बुधवार को इतनी हुई कमाई

Table of Content

Raid 2 Collection Day 14: अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘रेड 2’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। इस फिल्म में वह अमय पटनायक नाम के आयकर अधिकारी का किरदार निभाते नजर आए हैं। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। आइए जानते हैं कि दूसरे बुधवार को यह फिल्म कितना कारोबार करने में सफल रही।

अजय देवगन की फिल्म का धमाल जारी

लंबे समय के बाद अजय देवगन की फिल्म को दर्शकों का बेइंतेहा प्यार मिल रहा है। पहले दिन इस फिल्म ने 19.25 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। वहीं, एक्सटेंडेड पहले हफ्ते में यह फिल्म 95.75 करोड़ रुपये बटोरने में सफल रही थी।

Raid 2 Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस हिलने का नाम नहीं ले रही ‘रेड 2’, दूसरे मंगलवार को कमाए इतने करोड़

दूसरे हफ्ते में भी फिल्म दिखा रही कमाल

फिल्म का शानदार प्रदर्शन का सिलसिला दूसरे हफ्ते में भी जारी है। बीते दिन यानी दूसरे मंगलवार को ‘रेड 2’ चार करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई करने में कामयाब रही थी। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे बुधवार को भी यह फिल्म मजबूती के साथ टिकट खिड़की पर टिकी हुई है। 14वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 133 करोड़ रुपये हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले सप्ताहांत तक यह फिल्म 150 करोड़ी क्लब का हिस्सा बन सकती है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...