King: ‘किंग’ में हुई इस मशहूर अभिनेत्री की धमाकेदार एंट्री, शाहरुख-सुहाना के साथ मचाएंगी तहलका

Table of Content

King: सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही मेगा-बजट फिल्म ‘किंग’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान की इस एक्शन-थ्रिलर से हाल ही में कई बड़े सितारों के नाम जुड़े हैं। अब इस फिल्म में एक और मशहूर अभिनेत्री की एंट्री ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है।

किंग में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री

जी हां, हम बात कर रहे हैं रानी मुखर्जी की। King में वह एक खास कैमियो के साथ शाहरुख के साथ फिर से स्क्रीन साझा करेंगी। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक रानी मुखर्जी ‘किंग’ में सुहाना खान की मां का किरदार निभाएंगी। यह कैमियो भले ही छोटा हो, लेकिन फिल्म की कहानी में इसका रोल बेहद अहम है।

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान का हॉलीवुड डेब्यू? लंदन में स्पॉट होने से ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ की अटकलें तेज

कई फिल्मों में दिख चुका है दोनों का जलवा
King
रानी मुखर्जी, शाहरुख खान: एक्स

एक सूत्र ने इस बारे में कहा, “रानी और शाहरुख ने कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, और कभी अलविदा ना कहना जैसी आइकॉनिक फिल्मों में साथ काम किया है। अब King में उनकी जोड़ी फिर से जादू बिखेरेगी। रानी का किरदार कहानी का भावनात्मक केंद्र है और पूरे एक्शन-थ्रिलर को गहराई देने का काम करेगा।” सूत्र ने यह भी कहा कि रानी ने शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद का ऑफर सुनते ही तुरंत हां कर दी।

Shah Rukh Khan: आशुतोष गोवारिकर के बेटे के रिसेप्शन में छा गए शाहरुख, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां

किंग में हैं कई बड़े सितारे

King की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत और जैकी श्रॉफ भी हैं। फिल्म की शूटिंग 20 मई 2025 से मुंबई में शुरू होगी, जिसके बाद टीम यूरोप में शेड्यूल शूट करेगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन और शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...