Final Destination Bloodlines Box Office: भारत में दिखाया कमाल, हॉलीवुड हॉरर फिल्मों में चौथी सबसे बड़ी ओपनर

Table of Content

Final Destination Bloodlines Box Office: हॉलीवुड की मशहूर हॉरर फ्रेंचाइजी फाइनल डेस्टिनेशन की नई फिल्म फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स ने भारत में धमाकेदार शुरुआत की है। 15 मई 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 5.25 करोड़ रुपयेकी शानदार कमाई की, जिसमें 30 लाख रुपये मिडनाइट प्रीव्यू शोज से आए।

भारत में धांसू शुरुआत

यह भारत में किसी हॉलीवुड हॉरर फिल्म का चौथा सबसे बड़ा ओपनिंग डे है। ‘द कॉन्जुरिंग’ फ्रेंचाइजी की टॉप तीन फिल्मों के बाद अब यह फिल्म चौथे पायदान पर अपनी जगह पक्की कर चुकी है। फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स ने भारत में हॉलीवुड हॉरर फिल्मों के बीच अपनी मजबूत जगह बनाई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक Final Destination Bloodlines पहले दिन 5.25 करोड़ रुपये कमाकर भारत में हॉलीवुड हॉरर फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इस लिस्ट में पहले तीन स्थान ‘द नन’ (2018, 10.80 करोड़), ‘द कॉन्जुरिंग 2’ (2016, 7.00 करोड़) और ‘एनाबेल: क्रिएशन’ (2017, 6.00 करोड़) के पास हैं। फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स ने एनाबेल: कम्स होम (3.75 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।

Mission Impossible: मिशन इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म होगी ‘द फाइनल रेकनिंग’, जानिए क्या होगा खास?

फाइनल डेस्टिनेशन फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनर

खास बात यह है कि Final Destination Bloodlines ने रिलीज के सिर्फ दो दिन में ही भारत में फाइनल डेस्टिनेशन फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले 2011 में रिलीज हुई ‘फाइनल डेस्टिनेशन 5’ ने भारत में केवल 7.65 करोड़ रुपये कमाए थे।

क्या है कहानी?

Final Destination Bloodlines एक सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर है, जिसका निर्देशन जैक लिपोव्स्की और एडम स्टीन ने किया है। फिल्म की कहानी एक कॉलेज छात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मौत के भयावह सपनों से परेशान है। उसे पता चलता है कि उसकी दादी ने 50 साल पहले एक हादसे से खुद को बचाया था, जिसके बाद मौत का सिलसिला शुरू हो गया। इस बार कहानी में रोमांच, डरावने सीन की भरमार है जो दर्शकों को थिएटर में बांधे रखते हैं।

भारत में हॉलीवुड हॉरर फिल्मों के टॉप ओपनिंग डे

द नन (2018) – 10.80 करोड़

द कॉन्जुरिंग 2 (2016) – 7.00 करोड़

एनाबेल: क्रिएशन (2017) – 6.00 करोड़

फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स (2025) – 5.25 करोड़

एनाबेल: कम्स होम (2019) – 3.75 करोड़

द नन II (2023) – 3.10 करोड़

इन्सिडियस: द रेड डोर (2023) – 2.50 करोड़

इन्सिडियस: द लास्ट की (2018) – 2.50 करोड़

ईविल डेड राइज (2023) – 2.45 करोड़

इट चैप्टर टू (2019) – 2.30 करोड़

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...