Pushpa 2 Box Office Collection: 26वें दिन धीमी हुई पुष्पा 2 की रफ्तार, जानें कितनी हुई कमाई

Table of Content

Pushpa 2 Movie Box Office Collection Day 26: ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो चुकीहै। फिल्म ने रिलीज के चौथे हफ्ते में शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किए हैं। 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म दर्शकों को अब भी थिएटर्स में खींचने में कामयाब हो रही है।

Baby John Box Office Collection Day 5; पांचवें दिन ही फ्लॉप हुई बेबी जॉन, जानें अब तक कितनी हुई कमाई

Pushpa 2 का 26वें दिन का कलेक्शन

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक Pushpa 2 ने भारत में अपने 26वें दिन 4.42 करोड़ रुपये की कमाई की है। देर रात तक इन आंकड़ों में बदलाव संभव हैं। फिल्म का चौथा रविवार काफी ज्यादा अच्छा रहा। इस फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में 16 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके भारतीय कलेक्शन का कुल आंकड़ा 1161.42 करोड़ रुपये हो गया है।

Baby John Box Office Collection Day 3 : ‘बेबी जॉन’ तीन दिनों में ही हुई पस्त, जानें फिल्म का कुल कलेक्शन

पहले हफ्ते में की धांसू कमाई

पहले हफ्ते में Pushpa 2 ने कुल 725.8 करोड़ का कारोबार किया था। पहले सात दिन में फिल्म के हिंदी संस्करण ने 425.1 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, तेलुगु संस्करण ने 242 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके अलावा तमिल, कन्नड़ और मलयालम में फिल्म ने क्रमशः 41 करोड़, 5.3 करोड़ और 12.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Baby John Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही निकला ‘बेबी जॉन’ का दम, मुफासा-पुष्पा 2 से भी रही पीछे

दूसरे हफ्ते में भी किया कमाल

दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई मजबूत बनी नजर आई थी। फिल्म ने 14 दिनों में 264.8 करोड़ का आंकड़ा छुआ। हिंदी संस्करण ने 196.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि तेलुगु में इसमें 53.4 करोड़ जोड़े थे। तमिल, कन्नड़ और मलयालम में फिल्म ने 11.5 करोड़, 1.83 करोड़ और 1.57 करोड़ का योगदान किया था।

Pushpa 2 Collection Day 20: तीसरे मंगलवार को पुष्पा 2 ने रचा इतिहास, बना डाला ये रिकॉर्ड

तीसरे हफ्ते में हुई थी इतनी कमाई

तीसरे हफ्ते में Pushpa 2 ने 129.5 करोड़ रुपये की कमाई की। हिंदी में फिल्म ने 103.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि तेलुगु में इसने 22.82 करोड़ रुपये बटोरे थे । तमिल, कन्नड़ और मलयालम में Pushpa 2 ने क्रमशः 3.15 करोड़, 0.37 करोड़ और 0.11 करोड़ का कारोबार किया था।

 

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...