Baby John Box Office Collection Day 3 : ‘बेबी जॉन’ तीन दिनों में ही हुई पस्त, जानें फिल्म का कुल कलेक्शन

Table of Content

Baby John Box Office Collection Day 3: वरुण धवन की फिल्म ‘Baby John’ की बॉक्स ऑफिस पर हालत खस्ता नजर आ रही है। दर्शकों ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है। क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ही टिकट खिड़की पर निराश कर दिया था। छुट्टी वाले दिन पर भी यह फिल्म महज 11.25 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी।

Baby John Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही निकला ‘बेबी जॉन’ का दम, मुफासा-पुष्पा 2 से भी रही पीछे

‘Baby John’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा

दूसरे दिन भी बेबी जॉन की हालत बॉक्स ऑफिस पर बुरी रही। फिल्म की कमाई में गुरुवार को 57 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। फिल्म के आंकड़े वाकई हैरान कर देने वाले हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि रिलीज से पहले इस फिल्म का जमकर प्रचार किया गया था।

Pushpa 2 Collection Day 20: तीसरे मंगलवार को पुष्पा 2 ने रचा इतिहास, बना डाला ये रिकॉर्ड

तीसरे दिन भी ‘Baby John’ को नहीं मिले दर्शक

बेबी जॉन की हालत तीसरे दिन भी खराब नजर आई। शुक्रवार के दिन यह फिल्म दो करोड़ 71 लाख रुपये की कमाई कर सकी। फिल्म की निराशाजनक कमाई वरुण धवन के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 19: पुष्पा 2 की रफ्तार पड़ी सुस्त, तीसरे सोमवार को हुई महज इतनी कमाई

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...