Baby John Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही निकला ‘बेबी जॉन’ का दम, मुफासा-पुष्पा 2 से भी रही पीछे

Table of Content

Baby John Box Office Collection Day 1: वरुण धवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बेबी जॉन’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म को दर्शकों से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन पहले दिन का कलेक्शन बेहद निराशाजनक रहा। फिल्म का कुल बजट लगभग 180 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, लेकिन पहले दिन की कमाई महज 10.84 करोड़ रुपये रही। यह फिल्म की लागत के हिसाब से बहुत कम है।

Pushpa 2 Collection Day 20: तीसरे मंगलवार को पुष्पा 2 ने रचा इतिहास, बना डाला ये रिकॉर्ड

Baby John की कमजोर ओपनिंग

Baby John को लेकर निर्माताओं और दर्शकों से जो उम्मीदें जताई जा रही थीं, वे अब टूटती नजर आ रही हैं। फिल्म की ओपनिंग इतनी कमजोर रही कि यह ‘मुफासा: द लायन किंग’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी बड़ी फिल्मों से भी पीछे रह गई।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 19: पुष्पा 2 की रफ्तार पड़ी सुस्त, तीसरे सोमवार को हुई महज इतनी कमाई

मुफासा-पुष्पा 2 से रही पीछे

‘मुफासा: द लायन किंग’ ने 25 दिसंबर को 14.39 करोड़ रुपये की कमाई की। यह कलेक्शन ‘बेबी जॉन’ से कहीं अधिक है। इसके अलावा, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने क्रिसमस वाले दिन शानदार कारोबार किया है। फिल्म ने 21वें दिन 19.7 करोड़ रुपये की कमाई की। यह कलेक्शन भी ‘बेबी जॉन’ के मुकाबले काफी अधिक है।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 18: पुष्पा 2 लगातार मचा रही धमाल, तीसरे रविवार को हुई छप्परफाड़ कमाई

फिल्म की स्थिति चिंताजनक

अगर इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन को देखें तो Baby John के लिए यह स्थिति चिंताजनक है। जहां ‘मुफासा’ का भारत में अब तक कुल कलेक्शन 67.99 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं, ‘पुष्पा 2’ ने 1109.8 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 17: हरगिज नहीं रुकेगा पुष्पा! तीसरे शनिवार को फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई

Baby John पर घिरे संकट के बादल

पहले दिन के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब Baby John पर संकट के बादल घिरते नजर आ रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है। पहले वीकएंड में अगर यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती है तो फिल्म के फ्लॉप होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाएगा।

Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ ने बॉलीवुड के 100 वर्षों के इतिहास में बनाया ये नया रिकॉर्ड बनाया

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...