Deva New Poster: ”देवा’ का नया पोस्टर रिलीज, खतरनाक अंदाज में दिखे शाहिद कपूर

Table of Content

Deva New Poster: शाहिद कपूर ने नए साल पर अपने फैंस को अपनी आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘देवा’ का पहला पोस्टर जारी कर बड़ी सौगात दी है। यह फिल्म 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। इस फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। इसी उम्मीद में और अधिक इजाफा करते हुए फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Collection: 26वें दिन धीमी हुई पुष्पा 2 की रफ्तार, जानें कितनी हुई कमाई

शाहिद ने शेयर किया Deva का पोस्टर

Deva के इस पोस्टर को शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। इसमें वह दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में वह सिगरेट पीते दिख रहे हैं। उनका यह लुक बेहद आकर्षक लग रहा है। इसके अलावा उनके पीछे बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन की पुराने दौर की प्रसिद्ध तस्वीर भी नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

यह भी पढ़ें- Baby John Box Office Collection Day 5; पांचवें दिन ही फ्लॉप हुई बेबी जॉन, जानें अब तक कितनी हुई कमाई

फैंस दे रहे प्रतिक्रियाएं

Deva के इस पोस्टर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। एक फैन ने लिखा, “मैं बहुत उत्साहित हूं… यह फिल्म सच में गेमचेंजर साबित होने वाली है!” वहीं, दूसरे प्रशंसक ने लिखा, “शाहिद अपने लुक से जलवा दिखा रहे हैं और हम सभी इसके लिए इंतजार कर रहे हैं!!”

यह भी पढ़ें- Baby John Box Office Collection Day 3 : ‘बेबी जॉन’ तीन दिनों में ही हुई पस्त, जानें फिल्म का कुल कलेक्शन

इस दिन पर्दे पर आएगी फिल्म Deva

जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘देवा’ एक एक्शन फिल्म है। शाहिद इस फिल्म में बागी पुलिस अधिकारी का किरदार में हैं। वहीं, पूजा हेगड़े फिल्म में पत्रकार के रूप में दिखेंगी। फिल्म में कुब्रा सैत और पवैल गुलाटी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है। पहले इसकी रिलीज 14 फरवरी को तय की गई थी, लेकिन अब इसे 31 जनवरी को पर्दे पर लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 on OTT: ओटीटी पर कब आएगी ‘पुष्पा 2’? मेकर्स ने खुलकर बता दिया

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...