Pushpa 2 Collection Worldwide: ‘पुष्पा 2’ ने मचाया तहलका, तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

Table of Content

Pushpa 2 Collection Worldwide: 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म Pushpa 2 the Rule ने दुनियाभर में 11 दिन के भीतर ही 1300 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने का रिकॉर्ड बना लिया है। यह फिल्म अब एसएस राजामौली की RRR (1230 करोड़ रुपये) और यश की केजीएफ: चैप्टर 2 (1215 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ चुकी है।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 4
पुष्पा 2- फोटो क्रेडिट- एक्स

Allu Arjun: अस्पताल में पीड़ित से मिलने क्यों नहीं गए अल्लू अर्जुन? ये है सबसे बड़ी वजह

Pushpa 2 Collection Worldwide
Pushpa 2 The Rule
पुष्पा 2 द रूल- फोटो क्रेडिट: यूट्यूब ग्रैब

Pushpa 2 Collection Worldwide की बात करें तो सुकुमार के निर्देशन में बनी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने अब तक बाहुबली 2 (1790 करोड़ रुपये) और आमिर खान की दंगल (2070 करोड़ रुपये) से पीछे रहते हुए तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनने का मुकाम हासिल किया है। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि यह बाहुबली 2 को भी पीछे छोड़ सकती है।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 11: ‘पुष्पा 2’ पर हो रही नोटों की बारिश, रविवार को बटोरे इतने करोड़

Pushpa 2 ने भारत में किया 1000 करोड़ (ग्रॉस) का कलेक्शन
Pushpa 2 the Rule Box Office Collection Day 3
पुष्पा 2- एक्स

भारत के बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 ने 11वें दिन 1000 करोड़ रुपये (ग्रॉस)का कलेक्शन पार किया है, जिससे यह तीसरी फिल्म बन गई है जो बाहुबली 2 (1417 करोड़ रुपये) और केजीएफ: चैप्टर 2 (1000 करोड़ रुपये) के बाद 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में सफल रही है। इसकी घरेलू कलेक्शन की कुल राशि 1050 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

Pushpa 2 की सुनामी ने उड़ गया ‘जवान’, हिंदी में सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी

हिंदी में 500 करोड़ का आंकड़ा हुआ पार
Pushpa 2 The Rule
पुष्पा 2 (इंस्टाग्राम)

इसके अलावा Pushpa 2 के हिंदी संस्करण ने दूसरे रविवार (11वें दिन) को 500 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार किया है, यह हिंदी भाषा में सबसे तेज 500 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। पहले यह रिकॉर्ड जवान के नाम था, जिसने 18 दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 10: शनिवार को दिखी पुष्पा 2 की सुनामी, बटोरे इतने करोड़

जवान और स्त्री 2 को जल्द छोड़ देगी पीछे
Pushpa 2
एक्स- पुष्पा

Pushpa 2 जल्द ही भारतीय हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी फिल्म बनने की ओर अग्रसर है, और यह संभावना है कि यह तीसरे सप्ताह के अंत तक या उससे पहले जवान और स्त्री 2 को भी पीछे छोड़ देगी।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 8: थमती नहीं दिख रही ‘पुष्पा 2’ की आंधी, जानें आठवें दिन की कमाई

(नेट कलेक्शन और ग्रॉस कलेक्शन में काफी अंतर होता है, फिल्म के प्रदर्शन में होने वाले सभी खर्च को हटाकर हुई कमाई को नेट कलेक्शन कहा जाता है)

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...