Pushpa 2 Box Office Collection Day 12: पुष्पा 2 की रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी, सोमवार को बटोरे इतने करोड़

Table of Content

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाए हुए है। इस वीकेंड फिल्म की कमाई में शानदार बढ़ोतरी हुई और कई रिकॉर्ड्स भी बने। हालांकि, फिल्म के 12वें दिन की कमाई में गिरावट आई है। आज यानी दूसरे सोमवार को फिल्म का कलेक्शन सामने आया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 12वें दिन कितनी कमाई की।

Pushpa 2 Collection Worldwide: ‘पुष्पा 2’ ने मचाया तहलका, तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

Pushpa 2 की कमाई में गिरावट

सिनेमाघरों में Pushpa 2 का आज दूसरा सोमवार था। वीकएंड पर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सोमवार को इसके कलेक्शन में कमी आई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 12वें दिन 27.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले दूसरे रविवार को फिल्म ने ₹76.6 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन आज इसमें 63.77% की गिरावट देखी गई।

Allu Arjun: अस्पताल में पीड़ित से मिलने क्यों नहीं गए अल्लू अर्जुन? ये है सबसे बड़ी वजह

फिर भी बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 पर पुष्पा 2

हालांकि फिल्म की कमाई में गिरावट आई है, लेकिन Pushpa 2 बॉक्स ऑफिस पर अभी भी पहले नंबर पर बनी हुई है। दूसरे सोमवार को कमाई में गिरावट के बावजूद, यह फिल्म अब भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में सबसे ऊपर है। पुष्पा 2 ने दूसरे सोमवार के कलेक्शन में स्त्री 2 और जवान जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 929.85 करोड़ रुपये हो गया है।

Zakir Hussain Net Worth: जाकिर हुसैन थे इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक, एक शो के लिए लेते थे इतनी फीस

वीकएंड पर पुष्पा 2 की धूम

वीकएंड में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। 10वें दिन यानी दूसरे शनिवार को फिल्म ने ₹63.3 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, दूसरे रविवार को पुष्पा 2 ने ₹76.6 करोड़ की कमाई के साथ 900 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश किया।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 11: ‘पुष्पा 2’ पर हो रही नोटों की बारिश, रविवार को बटोरे इतने करोड़

हिंदी पट्टी में पुष्पा 2 की जबर्दस्त सफलता

अपने दमदार डायलॉग्स की तरह पुष्पाराज ने साबित कर दिया है कि वह कलेक्शन के मामले में भी पीछे नहीं रहेगा। Pushpa 2 को हिंदी पट्टी में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म हिंदी पट्टी में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और सबसे तेजी से ₹500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म भी बन गई है। हालांकि, आज फिल्म की कमाई में गिरावट आई है, लेकिन हिंदी संस्करण में फिल्म ने जोरदार कमाई की थी। बीते दिन हिंदी पट्टी में फिल्म ने ₹46 करोड़ कमाए थे, और अब तक हिंदी संस्करण का कलेक्शन ₹54 करोड़ तक पहुंच चुका है।

Pushpa 2 की सुनामी ने उड़ गया ‘जवान’, हिंदी में सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...