Pushpa 2 Box Office Collection Day 11: ‘पुष्पा 2’ पर हो रही नोटों की बारिश, रविवार को बटोरे इतने करोड़

Table of Content

Pushpa 2 (हिंदी) ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या फिल्म रविवार को भी अपनी इसी गति को बनाए रखेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि Pushpa 2 रविवार को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ी छलांग लगाएगी। खास बात यह है कि यह फिल्म हिंदी में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। तो चलिए जानते हैं कि रविवार, यानी 11वें दिन पर Pushpa 2 (हिंदी) ने कितनी कमाई की है।

Pushpa 2 की सुनामी ने उड़ गया ‘जवान’, हिंदी में सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी

Pushpa 2 (Hindi) Box Office Collection Day 11
Pushpa 2 The Rule
पुष्पा 2 द रूल- फोटो क्रेडिट: यूट्यूब ग्रैब

Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रविवार को शाम तक के आंकड़े के मुताबिक Pushpa 2 (हिंदी) ने लगभग 57.22 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। शनिवार को इस फिल्म ने हिंदी में 46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगभग 40% की बढ़ोतरी को दर्शाता है। चूंकि रविवार को ज्यादा दर्शक फिल्म देखने आते हैं, ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म के कलेक्शन में और बढ़ोतरी होगी। इस दिन की वृद्धि शनिवार से कहीं अधिक हो सकती है। अनुमान है कि रविवार को पुष्पा 2 (हिंदी) का कलेक्शन 60-65 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। हालांकि, इस अनुमान की पुष्टि हमें दिन के अंत तक ही हो सकेगी, जब पूरे दिन का आंकड़ा सामने आएगा।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 10: शनिवार को दिखी पुष्पा 2 की सुनामी, बटोरे इतने करोड़

क्या Pushpa 2 आज 565 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी?
psuhpa 2
पुष्पा 2- फोटोः एक्स

10वें दिन तक पुष्पा 2 (हिंदी) ने 507.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अगर रविवार को फिल्म ने अनुमानित 60-65 करोड़ रुपये कमाए, तो यह आसानी से 565 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच सकती है।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 8: थमती नहीं दिख रही ‘पुष्पा 2’ की आंधी, जानें आठवें दिन की कमाई

Pushpa 2 में इन सितारों ने निभाई मुख्य भूमिका
Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 4
पुष्पा 2- फोटो क्रेडिट- एक्स

5 दिसंबर, 2024 को रिलीज़ हुई पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म सुकुमार द्वारा निर्देशित है, और इसकी निर्माण लागत लगभग 400-500 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुष्पा 2 ने अब तक दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट साबित हुई है और इसकी सफलता ने इसे एक बड़ी बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर बना दिया है।

Pushpa 2 Box Office Collection Worldwide Day 4: फिल्म ने बाहुबली 2-केजीएफ 2 को पछाड़कर बनाया नया रिकॉर्ड

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...