Pushpa 2 Box Office Collection Day 8: थमती नहीं दिख रही ‘पुष्पा 2’ की आंधी, जानें आठवें दिन की कमाई

Table of Content

Pushpa 2 Box Office Collection Day 8: पुष्पा 2 ने अपनी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। निर्देशक सुकुमार की इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल। फिल्म ने महज छह दिनों में विश्वभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ अब लोगों के मन में यह सवाल आने लगा है कि क्या यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी?

Pushpa 2 Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 6 दिन में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार

अब टॉप रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है Pushpa 2
pushpa 2
पुष्पा 2- फोटोः एक्स

Pushpa 2 ने महज छह और आधे दिनों में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह साफ हो गया है कि यह फिल्म अब सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनने की ओर अग्रसर है। जहां पहले यह सवाल था कि क्या यह फिल्म ₹2,070.3 करोड़ की कमाई करने वाले दंगल (2016) को पछाड़ पाएगी, लेकिन फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार को देखते हुए अब यह सवाल है कि कब यह फिल्म उस रिकॉर्ड को तोड़ेगी।

Baby John को देखने के लिए ये 6 वजहें ही काफी हैं

पहले दिन से ताबड़तोड़ कमाई

फिल्म ने पहले ही दिन ₹164.25 करोड़ की भारी-भरकम ओपनिंग की। इसमें से केवल तेलुगु संस्करण ने ₹80.3 करोड़ कमाए, जबकि हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ संस्करणों से भी अच्छी खासी कमाई हुई। यह फिल्म एक पैन-इंडिया हिट बन चुकी है।

Pushpa 2 Box Office Collection Worldwide Day 4: फिल्म ने बाहुबली 2-केजीएफ 2 को पछाड़कर बनाया नया रिकॉर्ड

सप्ताहभर के आंकड़े ने चौंकाया

Pushpa 2 ने पहले सप्ताह में ही शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें फिल्म ने पहले दिन ₹164.25 करोड़ की ओपनिंग के बाद, दूसरे दिन ₹93.8 करोड़, तीसरे दिन ₹119.25 करोड़ और चौथे दिन ₹141.05 करोड़ की कमाई की। हालांकि, सोमवार और मंगलवार को थोड़ी गिरावट आई, लेकिन फिर भी फिल्म ने ₹64.45 करोड़ और ₹51.55 करोड़ की कमाई कर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। बुधवार को भी फिल्म ने ₹42 करोड़ का कारोबार किया और कुल मिलाकर Pushpa 2 ने सात दिनों में ₹687.29 करोड़ की कमाई कर ली। इन आंकड़ों से यह साफ है कि फिल्म न केवल अपने पहले सप्ताह में जबर्दस्त कलेक्शन किया है, बल्कि इसके फैंस और दर्शकों का प्यार लगातार बढ़ता जा रहा है।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 5: पुष्पा 2 का धमाल जारी, पांचवें दिन 600 करोड़ से एक कदम रही दूर

Pushpa 2 Box Office Collection Day 8

पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते के बाद भी लगातार मजबूती से टिकट खिड़की पर टिकी हुई है। आठवें दिन के शुरुआती आंकड़े अब सामने आ गए हैं। दोपहर तक के हिसाब से यह फिल्म अब तक 12.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। ये आंकड़े प्रारंभित हैं, जिनमें रात तक बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 4: पुष्पा 2 की चल रही आंधी, चार दिन में कमाई 500 करोड़ के पार

यहां फिल्म के पहले सात दिनों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े दिए गए हैं:
पेड प्रीव्यू- ₹10.65 करोड़
दिन 1 (गुरुवार): ₹164.25 करोड़
दिन 2 (शुक्रवार): ₹93.8 करोड़
दिन 3 (शनिवार): ₹119.25 करोड़
दिन 4 (रविवार): ₹141.05 करोड़
दिन 5 (सोमवार): ₹64.45 करोड़
दिन 6 (मंगलवार): ₹51.55 करोड़
दिन 7 (बुधवार): ₹42 करोड़
दिन 8 (गुरुवार): ₹12.5 करोड़ (प्रारंभिक अनुमान)
कुल कमाई: ₹ 700.85 करोड़

Pushpa 2 Box Office Collection Day 3: ‘पुष्पा 2’ ने तीसरे दिन की उड़ा दिया गर्दा, कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...