Baby John को देखने के लिए ये 6 वजहें ही काफी हैं

Table of Content

Baby John: वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ इन दिनों चर्चा में है। यह फिल्म भले ही विजय की फिल्म ‘थेरी’ का रीमेक है, लेकिन ट्रेलर से यह बात से साफ है कि फिल्म में दर्शकों को कुछ अलग भी देखने को मिलेगा। अगर आप यह सोच रहे हैं कि रीमेक होने के बावजूद इस फिल्म को देखना चाहिए या नहीं, तो यहां कुछ प्रमुख वजहें हैं जिनकी वजह से बेबी जॉन का दर्शकों को सिनेमाघरों तक आकर्षित करना तय है।

Pushpa 2 Box Office Collection Worldwide Day 4: फिल्म ने बाहुबली 2-केजीएफ 2 को पछाड़कर बनाया नया रिकॉर्ड

1. Baby John में वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की शानदार केमिस्ट्री
Baby John
बेबी जॉन: फोटो क्रेडिट- यूट्यूब ग्रैब

Baby John के ट्रेलर में वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की केमिस्ट्री को लेकर काफी चर्चा हो रही है। नैन मटक्का गाने में दोनों की जुगलबंदी ने दर्शकों को आकर्षित किया है। वरुण धवन की अभिनय क्षमता और कीर्ति सुरेश की अदाओं ने इस जोड़ी को एक ताजगी दी है, जो निश्चित रूप से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती है।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 5: पुष्पा 2 का धमाल जारी, पांचवें दिन 600 करोड़ से एक कदम रही दूर

2. वरुण धवन का एक्शन अवतार
Baby John
बेबी जॉन: फोटो क्रेडिट- यूट्यूब ग्रैब

वरुण धवन की फिल्मों में आमतौर पर उनके हल्के-फुल्के और रोमांटिक किरदार देखने को मिलते हैं, लेकिन Baby John में उनका एक्शन अवतार दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगा। ट्रेलर में दिखाए गए एक्शन सीन्स में वरुण की जबर्दस्त मौजूदगी ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। इस एक्शन पैक्ड फिल्म को देखने के लिए अभिनेता के प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 4: पुष्पा 2 की चल रही आंधी, चार दिन में कमाई 500 करोड़ के पार

3. विलेन के रूप में जैकी श्रॉफ का दमदार अंदाज
Baby John
बेबी जॉन: फोटो क्रेडिट- यूट्यूब ग्रैब

फिल्म में विलेन के रूप में जैकी श्रॉफ का लुक एक और प्रमुख कारण है कि क्यों बेबी जॉन को देखा जाना चाहिए। जैकी श्रॉफ का खतरनाक अंदाज और उनका नया लुक दर्शकों के लिए चौंकाने वाला है। उनका यह नया रूप फिल्म को और भी दिलचस्प बनाता है।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 3: ‘पुष्पा 2’ ने तीसरे दिन की उड़ा दिया गर्दा, कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

4. बेबी जॉन में थमन एस का शानदार संगीत

Baby John का संगीत फिल्म के आकर्षण को और बढ़ा रहा है। संगीतकार थमन एस ने फिल्म के संगीत में जो ताजगी और ऊर्जा डाली है, वह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में मदद करेगी। फिल्म का नैन मटक्का गाना पहले ही सुपरहिट हो चुका है।

Pushpa The Rule Part 2 Box Office Collection Day 2: ‘पुष्पा 2’ ने दूसरे दिन जमकर छापे नोट

5. अलग अंदाज में पेश की गई है फिल्म

निर्माताओं ने यह वादा किया है कि बेबी जॉन का रीमेक होने के बावजूद इसमें कुछ नई और अलग चीजें देखने को मिलेंगी। फिल्म में कुछ नए ट्विस्ट और मोड़ देखने को मिल सकते हैं, जो थेरी से अलग हो सकते हैं।

Pushpa The Rule Part 2 ने पहले दिन बनाए ये 10 रिकॉर्ड

6. सलमान खान का शानदार कैमियो
Baby John
बेबी जॉन: फोटो क्रेडिट- यूट्यूब ग्रैब

फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान के कैमियो की झलक ने दर्शकों के मन में और भी उत्सुकता पैदा कर दी है। सलमान की केवल आंखें ट्रेलर में दिखाई गईं, लेकिन उनके इस छोटे से कैमियो से फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है। सलमान की मौजूदगी फिल्म को और भी आकर्षक बना सकती है। भाईजान के फैंस भी उन्हें देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर सकते हैं।

Pushpa The Rule Part 2 First Review: लोगों को कैसी लगी ‘पुष्पा 2’? पहला रिव्यू आया सामने

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...