Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 5: पुष्पा 2 का धमाल जारी, पांचवें दिन 600 करोड़ से एक कदम रही दूर

Table of Content

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 5: फिल्म पुष्पा 2 द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार यात्रा जारी रखते हुए दर्शकों को एक अपने आकर्षण में बांधे हुए है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म रिलीज के बाद से ही जबर्दस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने अपने पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग दी और इसकी अब तक की कमाई ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 4: पुष्पा 2 की चल रही आंधी, चार दिन में कमाई 500 करोड़ के पार

Pushpa 2 The Rule का पहले दिन से लेकर अब तक का सफर
Pushpa 2 The Rule
पुष्पा 2 द रूल- फोटो क्रेडिट: यूट्यूब ग्रैब

Pushpa 2 The Rule की शुरुआत काफी शानदार रही थी। पहले दिन ही दर्शकों ने इसे खुले दिल से अपनाया। पहले दिन फिल्म ने 164.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसमें तेलुगु संस्करण से ₹80.3 करोड़, हिंदी संस्करण से ₹70.3 करोड़, तमिल से ₹7.7 करोड़, कन्नड़ से ₹1 करोड़ और मलयालम से ₹4.95 करोड़ की कमाई शामिल थी। हालांकि, दूसरे दिन कलेक्शन में हल्की गिरावट देखी गई, लेकिन फिल्म ने तीसरे दिन जबर्दस्त उछाल मारा और ₹119.25 करोड़ की कमाई की। चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म ने ₹113.76 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन ₹501.71 करोड़ तक पहुंच गया।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 3: ‘पुष्पा 2’ ने तीसरे दिन की उड़ा दिया गर्दा, कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

पांचवे दिन की मजबूत पकड़
Pushpa 2 The Rule
पुष्पा 2 द रूल- फोटो क्रेडिट: यूट्यूब ग्रैब

Pushpa 2 The Rule ने पांचवे दिन भी जमकर कमाई करते हुए ₹29.32 करोड़ बटोरे, जिससे अब इसका कुल कलेक्शन ₹558 करोड़ तक जा पहुंचा है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन अब भी बहुत मजबूत बना हुआ है, और यह लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है।

Pushpa The Rule Part 2 Box Office Collection Day 2: ‘पुष्पा 2’ ने दूसरे दिन जमकर छापे नोट

भारतीय सिनेमा में मील का पत्थर

यह कहना गलत नहीं होगा किPushpa 2 The Rule भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया मील का पत्थर साबित हो सकती है। फिल्म ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को खुश कर दिया है। इसकी सफलता सिर्फ एक फिल्म की जीत नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए एक नई शुरुआत भी है।

Pushpa The Rule Part 2 ने पहले दिन बनाए ये 10 रिकॉर्ड

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...