Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बेच डाले मुंबई के अपने कई अपार्टमेंट, जानें कितने करोड़ में हुई डील

Table of Content

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई स्थित अपने लक्जरी अपार्टमेंट्स को हाल ही में बेच दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन अपार्टमेंट्स से प्रियंका को लगभग 13 करोड़ रुपये मिले हैं। ये संपत्तियां मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में स्थित थीं। प्रॉपर्टी से जुड़े ये ट्रांजेक्शन 3 मार्च, 2025 को आधिकारिक रूप से रजिस्टर्ड हुए थे। अब यह जानकारी सार्वजनिक हो चुकी है। इसे IndexTap.com पर देखा जा सकता है।

Prashanth Neel: ‘केजीएफ’-‘सलार’ जैसी फिल्में देखना पसंद नहीं करते प्रशांत नील, निर्देशक का बड़ा खुलासा

प्रियंका ने बेचे अपने अपार्टमेंट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका की ओर से बेचे गए अपार्टमेंट्स में से एक फ्लैट 1,075 वर्ग फुट का था। इसकी कीमत 3.45 करोड़ रुपये थी। इसके साथ स्टांप ड्यूटी के रूप में 17.26 लाख रुपये का भुगतान किया गया। वहीं, एक और 885 वर्ग फुट के फ्लैट की कीमत 2.85 करोड़ रुपये थी और इसमें 14.25 लाख रुपये का स्टांप ड्यूटी चुकाई गई। 1,100 वर्ग फुट का एक अन्य फ्लैट 3.52 करोड़ रुपये में बिका। इस पर 21.12 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी लगी। इन सभी में सबसे बड़ी डील एक डुप्लेक्स फ्लैट की थी, जिसका कुल क्षेत्रफल 1,985 वर्ग फुट था। इस शानदार संपत्ति की कीमत 6.35 करोड़ रुपये थी। इसमें स्टांप ड्यूटी के तौर पर 31.75 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

Chahat Pandey: बिग बॉस 18 फेम चाहत पांडे ने अपनी मां को गिफ्ट की शानदार कार, बोलीं- सपना सच हुआ

इससे पहले भी बेच चुकी हैं संपत्ति

प्रियंका चोपड़ा इससे पहले भी अपनी संपत्ति बेच चुकी हैं। साल 2023 में अभिनेत्री ने अंधेरी के एक और इलाके में स्थित दो अपार्टमेंट्स को डायरेक्टर, निर्माता और पटकथा लेखक अभिषेक चौबे को 6 करोड़ रुपये में बेचा था। इसके अलावा अप्रैल में प्रियंका ने लोखंडवाला में स्थित एक कमर्शियल प्रॉपर्टी को 7 करोड़ रुपये में एक डेंटिस्ट कपल को बेचा था, जिन्होंने पहले इस जगह को 2021 में किराए पर लिया था।

Krrish: ट्रोलिंग के बीच गजराज राव ने किया राकेश रोशन का समर्थन, ऋतिक को ‘कृष’ में कास्ट करने पर कही ये बात

इन बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी वापसी की योजना बना रही हैं। इसके साथ ही उनके पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स भी हैं, जिनमें ‘सिटाडेल सीजन 2’, ‘द ब्लफ’ और ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ शामिल हैं।

Nayanthara: अब ‘लेडी सुपरस्टार’ नहीं कहलाएंगी नयनतारा, जानें इसके पीछे की वजह

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...