Love and War के सेट से लीक हुई तस्वीर, रणबीर के पायलट लुक ने फैंस को बना दिया दीवाना

Table of Content

Love and War: संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का क्रेज अभी से आसमान छू रहा है। 2026 की सबसे बहुचर्चित रिलीज में शुमार इस फिल्म के सेट से अब तक एक-दो नहीं, बल्कि कई लीक फोटोज सामने आ चुकी हैं। इनमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के नए-नए लुक नजर आ रहे हैं। फैंस तो सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को देखकर बेकाबू हो गए हैं।

Dharmendra Prayer Meet: धर्मेंद्र के प्रेयर मीट में पहुंचे दिग्गज सितारे, शाहरुख से लेकर सलमान तक आए नजर

Love and War की नई तस्वीर हुई लीक

सबसे नई लीक फोटोज में रणबीर कपूर और विक्की कौशल को फिल्म के हीरो के किरदार में देखा गया। एक तस्वीर में रणबीर नीले फ्लाइट सूट में पोज दे रहे हैं, जैसे कोई वाकई पायलट हो। उनके पीछे मिग-21 जैसे फाइटर जेट की झलक भी मिल रही है। विक्की कौशल भी एयर फोर्स ऑफिसर के रोल में धांसू लग रहे हैं।

Tere Ishk Mein Box Office Collection: ‘तेरे इश्क में’ को पहले दिन कितना कमाना होगा हिट कहलाने के लिए?

एक्शन और इमोशन और रोमांस का मिलेगा डबल डोज

दोनों की जोड़ी देखकर लग रहा है कि फिल्म में एक्शन और इमोशंस का जबरदस्त मेल होगा। रिपोर्ट्स कहती हैं कि ये राज कपूर की क्लासिक ‘संगम’ से इंस्पायर्ड है। भंसाली की अन्य फिल्मों की तरह ही इसमें इमोशंस, ड्रामा और ग्रैंड विजुअल्स की भरमार होगी। रणबीर के लिए ये भंसाली के साथ ‘सावरिया’ के बाद दूसरी फिल्म है। आलिया की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद ये दूसरा कोलैबोरेशन है। विक्की की ये भंसाली के साथ पहली फिल्म है जो उनकी एक्टिंग को नई ऊंचाई देगी।

Dharmendra: आखिरी दिनों में कैसी थी धर्मेंद्र की हालत? अनिल शर्मा ने किया खुलासा, बोले- ऐसा लग रहा था…

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...