Dharmendra Prayer Meet: धर्मेंद्र के प्रेयर मीट में पहुंचे दिग्गज सितारे, शाहरुख से लेकर सलमान तक आए नजर

Table of Content

Dharmendra Prayer Meet: हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र के निधन ने पूरे देश को गमगीन कर दिया है। 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले इस दिग्गज अभिनेता को याद करने के लिए देओल परिवार ने आज शाम (27 नवंबर) को मुंबई के ताज लैंड्स एंड के सी-साइड लॉन्स में प्रेयर मीट का आयोजन किया। शाम 5 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में सितारों का तांता लग गया। परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड के बड़े-बड़े नाम पहुंचे, ताकि धर्मेंद्र की यादों को सलाम करें।

Tere Ishk Mein Box Office Collection: ‘तेरे इश्क में’ को पहले दिन कितना कमाना होगा हिट कहलाने के लिए?

कार्यक्रम में पहुंचे सितारे (Dharmendra Prayer Meet)

कार्यक्रम (Dharmendra Prayer Meet) की खास बात ये रही कि मशहूर गायक सोनू निगम ने धर्मेंद्र की कुछ अमर गीतों पर परफॉर्म किया। ‘शोले’ से ‘याराना’ तक के गाने गाकर उन्होंने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। देओल परिवार के सदस्यों ने भी भावुक होकर यादें साझा कीं। बॉबी देओल, करण देओल और अभय देओल जैसे रिश्तेदार सबसे पहले पहुंचे। उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपनी गाड़ी से जल्दी आ गए। बॉलीवुड के दिग्गजों ने भी हाजिरी लगाई। शाहरुख खान का पूरा परिवार दिखा जो धर्मेंद्र के लिए अपना सम्मान जताने आया। रेखा इस प्रेयर मीट में पहुंचीं थीं। आदित्य रॉय कपूर ने चुपचाप प्रवेश किया, जबकि अमृता राव अपनी बहन के साथ आईं। मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान के बेटे अरहान खान और सीमा खान को साथ-साथ देखा गया। जैकी श्रॉफ ने सादगी से श्रद्धांजलि दी तो सुनील शेट्टी अपने पूरे परिवार के साथ आए। शर्मन जोशी भी फैमिली संग शामिल हुए। सलमान खान और रणवीर सिंह जैसे सितारे भी बाद में पहुंचे, जिससे माहौल और भावुक हो गया।

Dharmendra: आखिरी दिनों में कैसी थी धर्मेंद्र की हालत? अनिल शर्मा ने किया खुलासा, बोले- ऐसा लग रहा था…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

12 दिसंबर को अस्पताल से हुए थे डिस्चार्ज

धर्मेंद्र की मौत ने सबको स्तब्ध कर दिया था। इस महीने की शुरुआत में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सांस की तकलीफ की शिकायत पर उन्हें भर्ती किया गया था। 12 नवंबर को डिस्चार्ज होकर घर लौटे, तो सबको लगा कि वे ठीक हो रहे हैं। लेकिन कुछ दिनों बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। अपनों के बीच उन्होंने आखिरी सांस ली। 8 दिसंबर को उनका 90वां जन्मदिन था, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। आखिरी बार वह शाहिद कपूर वाली ‘तेरी बातों में ऐसी उलझा जिया’ में नजर आए थे। उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ में वह शहीद अरुण खेतारपाल की भूमिका में हैं। इसमें अगस्त्य नंदा मुख्य किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म उनकी जिंदगी का आखिरी तोहफा होगी।प्रेयर मीट के बाद सितारे सोशल मीडिया पर भी उन्हें याद कर रहे हैं।

Aukaat Ke Bahar: मोहब्बत, चाहत और कैंपस की राजनीति, ‘औकात के बाहर’ से दमदार डेब्यू करने जा रहे एलविश यादव

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...