Aukaat Ke Bahar: मोहब्बत, चाहत और कैंपस की राजनीति, ‘औकात के बाहर’ से दमदार डेब्यू करने जा रहे एलविश यादव

Table of Content

Aukaat Ke Bahar: एमेजन की फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस एमेजन एमएक्स प्लेयर ने अपने आने वाले कैंपस ड्रामा ‘औकात के बाहर’ का ऐलान कर दिया है। यह एक दिल को छू लेने वाली कहानी है जो कैंपस की जिंदगी की भाग-दौड़ भरी और बेबाक दुनिया की गहराईयों तक लेकर जाती है। दिल्ली की जिंदादिली पर आधारित यह शो हँसी-मजाक, दिल के टूटने, कैंपस की दुश्मनियों और आज के जमाने के रोमांस का मिला-जुला रूप दिखाता है और यह सब कॉलेज की जिंदगी की जोश से भरी एनर्जी में सराबोर है। एल्विश यादव को मुख्य अदाकार के तौर पर पहली बार पेश करने वाली ‘औकात के बाहर’ में मल्हार राठौड़, हेतल गाडा, निखिल विजय और केशव साधना जैसे शानदार कलाकार भी हैं।

Hema Malini: धर्मेंद्र को यादकर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- आप मेरे लिए सबकुछ थे

Aukaat Ke Bahar का दमदार ट्रेलर रिलीज

इसके ट्रेलर (Aukaat Ke Bahar) का आगाज राजवीर अहलावत से होता है। इस क़िरदार एल्विश यादव ने निभाया है। वह हरियाणा की सफीदों नाम की जगह का एक जमीन से जुड़ा लेकिन गुस्सैल लड़का है, जो कि दिल्ली के एक नामी कॉलेज की दुनिया में खासियत से ज्यादा सपने लेकर कदम रखता है। फ्रेशर पार्टी में उसका मजाक उड़ाए जाने के बाद वह अपनी सीनियर अंतरा शुक्ला को पटाने के लिए बिना सोचे-समझे एक शर्त लगा लेता है। अंतरा शुक्ला का किरदार मल्हार राठौड़ ने अदा किया है। इस शो मं वह एक आत्मविश्वास से भरी, राजनीति में दिलचस्पी रखने वाली स्टूडेंट है जो अपनी भावनाओं को काबू में रखने के लिए जानी जाती है। जो बात एक हड़बड़ी में ली गई चुनौती के तौर पर शुरू होता है, वह जल्द ही कुछ और गहरा हो जाता है, क्योंकि राजवीर खुद को ईगो और इमोशन के बीच फंसा हुआ पाता है।

Shehbaz Badesha के लिए Shehnaaz Gill ने मांगे वोट, फैंस बोले- हम पूरी जान लगा रहे हैं

एमेजन के कंटेंट हेड ने कही ये बात

इस सीरीज (Aukaat Ke Bahar) के बारे में बात करते हुए, एमेजन एमएक्स प्लेयर के डायरेक्टर और हेड ऑफ कंटेंट, अमोघ दुसाद ने कहा, “एमेजन एमएक्स प्लेयर में हमारा मकसद ऐसी कहानियां पेश करना है जो असली भावनाओं और तज़ुर्बों को दिखाती हों और जो मोहब्बत, हंसी-मजाक और अपनेपन से भरी हों। ‘औकात के बहार’ में जवानी के रोमांस और भावनात्मक गहराई का असली मेल-जोल दिखाया गया है। यह कैंपस की राजनीति के जोरदार माहौल पर आधारित है। यह पसंदों, बढ़ने और इश्क़ करने की दिलेरी की कहानी है जो पूरे भारत में हमारे दर्शकों को ज़रूर पसंद आयेगी।”

Mastiii 4 Box Office Collection Day 7: सातवें दिन औंधे मुंह गिरी मस्ती 4, महज इतनी हुई कमाई

ये सीरीज मेरे दिल के बहुत करीब- एल्विश यादव

इस सीरीज (Aukaat Ke Bahar) में राजवीर का किरदार निभाने के बारे में बताते हुए, एल्विश यादव ने कहा, “’औकात के बहार’ मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि यह सिर्फ एक लव स्टोरी से बढ़कर कुछ और है। राजवीर का सफर स्वाभिमान, ईमानदारी और एक ऐसी दुनिया में अपनी जगह खोजने के बारे में है जो जल्दी ही किसी फैसले पर पहुंच जाती है। इस किरदार को निभाना कई मायनों से सच में असली और मेरी जिंदगी से जुड़ा हुआ लगा। मैं एमेजन एमएक्स प्लेयर के साथ अपने एक्टिंग के सफर को शुरू करने को लेकर बहुत रोमांचित हूं और मुझे उम्मीद है कि दर्शक उसकी कहानी के साथ उतनी ही गहराई से जुड़ेंगे जितना कि मैं जुड़ा हूं।”

फ्री में उठा सकेंगे लुत्फ

‘औकात के बाहर’ 3 दिसंबर से खास तौर पर एमेजन एमएक्स प्लेयर पर, एमएक्स प्लेयर ऐप, एमेजन शॉपिंग ऐप, प्राइम वीडियो, फायर टी.वी. और एयरटेल एक्सट्रीम पर निःशुल्क प्रीमियर की जायेगी।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...