Dharmendra: आखिरी दिनों में कैसी थी धर्मेंद्र की हालत? अनिल शर्मा ने किया खुलासा, बोले- ऐसा लग रहा था…

Table of Content

Dharmendra: हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ यानी धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में हो गया। लंबी बीमारी से जूझ रहे इस दिग्गज अभिनेता की मौत ने पूरे बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया। इस बीच उनके करीबी दोस्त और डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अब एक इंटरव्यू में उनके अंतिम दिनों को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Aukaat Ke Bahar: मोहब्बत, चाहत और कैंपस की राजनीति, ‘औकात के बाहर’ से दमदार डेब्यू करने जा रहे एलविश यादव

Dharmendra की कैसी थी हालत?

अनिल शर्मा ने कहा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सबको लग रहा था कि धर्म जी ठीक हो रहे हैं। डॉक्टरों और परिवार को भी यही उम्मीद थी।अनिल शर्मा ने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैं उनके घर गया था। वह डिस्चार्ज हो चुके थे। वह आंखें खोल रहे थे। हाथ-पैर हिला रहे थे। डॉक्टर कह रहे थे कि धर्म जी बहुत मजबूत इंसान हैं। सबको लग रहा था कि वे जल्दी ठीक हो जाएंगे।”

Hema Malini: धर्मेंद्र को यादकर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- आप मेरे लिए सबकुछ थे

अनिल शर्मा हुए भावुक

अनिल शर्मा ने भावुक होकर कहा कि अस्पताल में भी डॉक्टरों ने भरोसा दिलाया था। परिवार और दोस्तों में खुशी की लहर थी। वे सोच रहे थे कि 8 दिसंबर को उनका जन्मदिन मनाएंगे। लेकिन उम्र ने साथ नहीं दिया। “उम्र के असर से कोई नहीं बच सकता”। धर्मेंद्र को इस महीने की शुरुआत में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर उन्हें भर्ती किया गया था। 12 नवंबर को उन्हें छुट्टी भी मिल गई थी। घर पर वे कुछ दिनों तक बेहतर नजर आए। लेकिन अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। अनिल शर्मा जैसे पुराने दोस्तों को भी यकीन नहीं हो रहा था कि ‘ही-मैन’ अब हमेशा के लिए चले गए हैं।

Shehbaz Badesha के लिए Shehnaaz Gill ने मांगे वोट, फैंस बोले- हम पूरी जान लगा रहे हैं

खूब जमी Dharmendra और अनिल शर्मा की जोड़ी

अनिल शर्मा और धर्मेंद्र की जोड़ी 1987 की फिल्म ‘हुकुमत’ से बनी। इसके बाद उन्होंने ‘एलान-ए-जंग’ जैसी एक्शन फिल्में और ‘अपने’ जैसा इमोशनल फैमिली ड्रामा एक साथ बनाई। ‘अपने’ में पूरे देओल परिवार को स्क्रीन पर लाने का क्रेडिट अनिल शर्मा को जाता है। अनिल शर्मा कहते हैं कि धर्म जी न सिर्फ एक्टिंग में कमाल थे, बल्कि जिंदगी में भी उतने ही सरल और मजबूत थे।

Mastiii 4 Box Office Collection Day 7: सातवें दिन औंधे मुंह गिरी मस्ती 4, महज इतनी हुई कमाई

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...