Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 1: ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, पहले दिन धांसू कमाई

Table of Content

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 1: धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। पहले दिन ही यह फिल्म टिकट खिड़की पर छा गई। सुबह के पहले शो से ही फिल्म ने कमाल कर दिया। आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितना कारोबार किया है।

Love and War के सेट से लीक हुई तस्वीर, रणबीर के पायलट लुक ने फैंस को बना दिया दीवाना

तेरे इश्क में ने की इतनी कमाई (Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 1)

अभी सिर्फ पहले कुछ घंटों के आंकड़े आए हैं। फिल्म ने अब तक 16.4 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले ली है। इससे पहले सबसे बड़ी खुशखबरी एडवांस बुकिंग से आई। फिल्म ने रिलीज से पहले ही पूरे देश में 5.65 करोड़ रुपये की टिकटें बेच दी थीं। अगर ब्लॉक सीट्स जोड़ें तो कुल एडवांस कलेक्शन 9.26 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। इस साल की सभी रोमांटिक फिल्मों में ‘सैयारा’ के बाद ‘तेरे इश्क में’ की एडवांस बुकिंग दूसरी सबसे बड़ी रही। मतलब दर्शक पहले से ही फिल्म के दीवाने हो चुके थे।

Dharmendra Prayer Meet: धर्मेंद्र के प्रेयर मीट में पहुंचे दिग्गज सितारे, शाहरुख से लेकर सलमान तक आए नजर

पर्दे पर कमाल दिखाना शुरू

फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। ये धनुष और आनंद की जोड़ी की तीसरी फिल्म है। पहले ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ ने भी खूब दिल जीते थे। इस बार कृति सेनन पहली बार धनुष के साथ नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री और गाने पहले से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। फिल्म के कलेक्शन ने साफ बता दिया है कि ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना इश्क जमाना शुरू कर दिया है।

Tere Ishk Mein Box Office Collection: ‘तेरे इश्क में’ को पहले दिन कितना कमाना होगा हिट कहलाने के लिए?

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...