Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection: ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने कुल कितनी कमाई की?

Table of Content

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection: कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2‘ थिएटर्स में रिलीज होने के बाद उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। 12 दिसंबर 2025 को आई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के सामने यह पूरी तरह पीछे रह गई और अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई। फिल्म कुछ हफ्तों में ही थिएटर्स से बाहर हो चुकी है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 27: ‘धुरंधर’ ने 27वें दिन भी मचाया गदर, जानें कुल कलेक्शन

किस किसको प्यार करूं 2 ने कितनी कमाई की? (Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection)

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 12.33 करोड़ रुपये रहा। ओवरसीज से फिल्म को लगभग 1.75 करोड़ रुपये मिले। इस तरह कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 16.23 करोड़ रुपये पहुंची। 2015 की पहली फिल्म हिट थी, लेकिन सीक्वल में कपिल की कॉमेडी दर्शकों को ज्यादा आकर्षित नहीं कर पाई। फिल्म की सबसे बड़ी मुश्किल ‘धुरंधर’ का दबदबा था। इस एक्शन थ्रिलर ने ज्यादा स्क्रीन्स कब्जा रखीं और दर्शक उसी तरफ खिंचे। ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ जैसी हॉलीवुड फिल्म ने भी असर डाला।

Ikkis vs Dhurandhar: क्या ‘धुरंधर’ के सामने टिक पाएगी ‘इक्कीस’? एडवांस बुकिंग हुई शुरू

फिर से रिलीज होगी ‘किस किसको प्यार करूं 2’

कपिल के फैंस को उनकी हंसी और कन्फ्यूजन वाली स्टोरी पर भरोसा था, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ कमजोर रहने से कमाई नहीं बढ़ी।मेकर्स अब हार नहीं मान रहे। फिल्म के कंटेंट पर पूरा यकीन है, इसलिए जनवरी 2026 में री-रिलीज की तैयारी चल रही है। तब कम्पटीशन कम होगा और दर्शक कपिल की मस्ती का मजा ले सकेंगे। फैंस को उम्मीद है कि दूसरा मौका फिल्म को न्याय देगा। फिलहाल यह कपिल की फिल्मोग्राफी में औसत प्रदर्शन वाली फिल्म बन गई है।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 6: तू मेरी मैं तेरा फ्लॉप से महाफ्लॉप की ओर बढ़ी

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mahesh Babu Varanasi First Look: जन्मदिन पर राजामौली का बड़ा सरप्राइज, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ अवतार आउट!

Mahesh Babu Varanasi First Look: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के जन्मदिन के खास मौके पर दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने फैंस को सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। राजामौली ने अपनी बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) से महेश बाबू का मच-अवेटेड फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म...
Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...