Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 7: ‘तू मेरी मैं तेरा’ 7वें दिन बनी ‘डिजास्टर’

Table of Content

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 7: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसें ले रही है। क्रिसमस पर रिलीज हुई यह फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के सामने पूरी तरह फीकी पड़ गई। कमाई की रफ्तार इतनी धीमी हो चुकी है कि थिएटर्स से जल्द ही इसकी विदाई तय लग रही है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 27: ‘धुरंधर’ ने 27वें दिन भी मचाया गदर, जानें कुल कलेक्शन

सातवें दिन की कमाई (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 7)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट करीब 90 करोड़ रुपये है। लेकिन अब तक की कमाई 30 करोड़ के नेट कलेक्शन को भी नहीं छू पाई। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि सातवें दिन फिल्म ने सिर्फ 1.62 करोड़ रुपये जोड़े। रात तक में यह आंकड़ा थोड़ा बढ़ सकता है। फिल्म की कुल कमाई अब 28.62 करोड़ रुपये के करीब पहुंची है।

Ikkis vs Dhurandhar: क्या ‘धुरंधर’ के सामने टिक पाएगी ‘इक्कीस’? एडवांस बुकिंग हुई शुरू

ट्रेलर और गानों का नहीं चला जादू

बता दें कि फिल्म के ट्रेलर और गानों को मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था। फैमिली दर्शकों से उम्मीद थी, लेकिन ‘धुरंधर’ की मजबूत पकड़ ने सब कुछ बदल दिया। यह एक्शन थ्रिलर महीनों बाद भी थिएटर्स में छाई हुई है और ज्यादा शोज ले रही है।

 

ओटीटी पर जल्द आ सकती है फिल्म

कार्तिक के फैंस को उनकी कॉमेडी और अनन्या के साथ केमिस्ट्री पर भरोसा था, लेकिन दर्शकों की बातें कमजोर रहने से फिल्म रिकवर नहीं कर पाई। ट्रेड एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि लागत वसूली मुश्किल लग रही है। फिल्म जल्द OTT पर आ सकती है। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा अभी भी बरकरार है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mahesh Babu Varanasi First Look: जन्मदिन पर राजामौली का बड़ा सरप्राइज, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ अवतार आउट!

Mahesh Babu Varanasi First Look: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के जन्मदिन के खास मौके पर दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने फैंस को सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। राजामौली ने अपनी बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) से महेश बाबू का मच-अवेटेड फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म...
Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...