Ikkis vs Dhurandhar: क्या ‘धुरंधर’ के सामने टिक पाएगी ‘इक्कीस’? एडवांस बुकिंग हुई शुरू

Table of Content

Ikkis vs Dhurandhar: बॉलीवुड में इन दिनों ‘धुरंधर’ का तूफान चल रहा है। रणवीर सिंह की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। कई बड़ी फिल्में इसके सामने टिक नहीं पाईं और धराशायी हो गईं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 1 जनवरी को रिलीज हो रही ‘इक्कीस‘ इस आंधी में खड़ी रह पाएगी?

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 6: तू मेरी मैं तेरा फ्लॉप से महाफ्लॉप की ओर बढ़ी

क्या धुरंधर के सामने टिक पाएगी? (Ikkis vs Dhurandhar)

‘इक्कीस’ पहले दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन ‘धुरंधर’ की सुनामी देखकर मेकर्स ने डेट आगे बढ़ा दी। अब नए साल के पहले दिन यह फिल्म थिएटर्स में आएगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह वार ड्रामा है, जो 1971 की जंग के हीरो सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है। अब देखना ये है कि यह फिल्म धुरंधर के सामने कितनी मजबूती से टिक पाती है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 26: ‘धुरंधर’ का धांसू प्रदर्शन जारी, जानें 26वें दिन का कलेक्शन

श्रीराम राघवन ने किया है निर्देशन

फिल्म का डायरेक्शन श्रीराम राघवन ने किया है। वह ‘अंधाधुन’ और ‘मेरी क्रिसमस’ जैसी सस्पेंस थ्रिलर्स के लिए मशहूर हैं। मुख्य रोल में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा हैं। यह उनकी दूसरी फिल्म है। धर्मेंद्र भी फिल्म में बड़े रोल में नजर आएंगे। यह उनकी आखिरी फिल्म है। इसमें जयदीप अहलावत जैसे पावरफुल एक्टर भी हैं जो इंटेंस रोल निभाने में माहिर हैं।

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना को अनोखे अंदाज में विश किया जन्मदिन, जानिए क्या कहा?

बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाएगी इक्कीस?

इक्कीस के ट्रेलर और पोस्टर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। देशभक्ति और इमोशंस से भरी यह फिल्म नए साल की छुट्टी पर फैमिली दर्शकों को पसंद आ सकती है। लेकिन ‘धुरंधर’ अभी भी मजबूत है। ट्रेड एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि अगर वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा तो ‘इक्कीस’ अपनी जगह बना लेगी। लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि अगस्त्या और धर्मेंद्र की जोड़ी कितना कमाल दिखाती है। अब देखना होगा कि नए साल पर बॉक्स ऑफिस की यह टक्कर कितनी दिलचस्प होगी।

Ram Charan और Sukumar की जोड़ी फिर साथ, कब से शुरू होगी ये फिल्म?

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...