Dhurandhar Box Office Collection Day 26: ‘धुरंधर’ का धांसू प्रदर्शन जारी, जानें 26वें दिन का कलेक्शन

Table of Content

Dhurandhar Box Office Collection Day 26: धुरंधर की धांसू कमाई अब भी जारी है। फिल्म टिकट खिड़की पर 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। यह सबसे नेट ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। अब यह साउथ की फिल्म पुष्पा 2 को भी पछाड़ने के मूड में नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि 26वें दिन इस फिल्म ने कितना कारोबार किया है।

Ram Charan और Sukumar की जोड़ी फिर साथ, कब से शुरू होगी ये फिल्म?

26वें दिन की कमाई (Dhurandhar Box Office Collection Day 26)

धुरंधर ने 26वें दिन 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 712.25 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि बीते दिन यानी चौथे मंगलवार को धुरंधर ने 10.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही पुष्पा 2 के हिंदी कलेक्शन को आसानी से पीछे छोड़ देगी।

Tiger Shroff: टाइगर की नई एक्शन थ्रिलर में साउथ सेंसेशन कृति शेट्टी, मिलाप जावेरी करेंगे डायरेक्ट

सितारों ने दिखाया कमाल

धुरंधर में सभी सितारों ने शानदार अदाकारी दिखाई है। स्पाई के रूप में रणवीर सिंह ने कमाल किया है। वहीं, रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना छा गए हैं। इसके अलावा अर्जुन रामपाल और संजय दत्त की अदाकारी की भी जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में राकेश बेदी और सारा अर्जुन ने भी बढ़िया काम किया है। अब फैंस को इसके दूसरे भाग का इंतजार है। धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म का मुकाबला यश की टॉक्सिक से होगा।

Elvish Yadav: एल्विश यादव सोशल मीडिया पर हुए और भी ज्यादा लोकप्रिय, इंस्टाग्राम पर इतने हुए फॉलोअर्स

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...