Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 9: ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का 9वें दिन कैसा रहा हाल?

Table of Content

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 9: किस किसको प्यार करूं 2 9वें दिन ज्यादातर सिनेमाघरों से गायब हो गई है। अवतार 3 के आने से फिल्म का स्क्रीन कांउट और भी कम हो गया है। फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है। अब यह जल्द ही सिनेमाघरों को अलविदा कहने की तैयारी में है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने 9वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 16: ‘धुरंधर’ की दहाड़ तीसरे शनिवार को हुई तेज, बटोरे इतने करोड़

9वें दिन का हाल (Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 9)

किस किसको प्यार करूं 2 का 9वें दिन भी बुरा हाल देखने को मिल रहा है। ज्यादातर जगहों पर फिल्म के शोज काफी कम हो चुके हैं। बीते दिन यानी दूसरे शुक्रवार को इस फिल्म ने 22 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, 9वें दिन भी फिल्म की हालत खस्ता है। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने दूसरे शनिवार को 35 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 11.42 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Avatar Fire and Ash Box Office Collection Day 2: ‘अवतार 3’ दूसरे दिन ‘धुरंधर’ के सामने हुई फुस्स, जानें कमाई

धुरंधर ने किया कपिल की फिल्म को ढेर

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो किस किसको प्यार करूं 2 में कपिल शर्मा, मंजोत सिंह, आयशा खान, त्रिधा चौधरी, वरीना हुसैन और पारुल गुलाटी जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। धुरंधर के सामने रिलीज होने की वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होने में कामयाब न हो सकी। दिग्गजों का कहना है कि फिल्म अगर किसी और समय पर बड़े पर्दे पर आती तो अच्छा बिजनेस कर सकती थी।

Happy Patel Trailer Review: हैप्पी पटेल के ट्रेलर की ये हैं खास बातें, फिल्म देखने का मन हो तो खबर जरूर रिव्यू

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...