Elvish Yadav: एल्विश यादव सोशल मीडिया पर हुए और भी ज्यादा लोकप्रिय, इंस्टाग्राम पर इतने हुए फॉलोअर्स

Table of Content

Elvish Yadav: बिग बॉस OTT 2 के विनर और पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी पहली एक्टिंग वेब सीरीज ‘औकात के बाहर’ हाल ही में अमेजन MX प्लेयर पर रिलीज हुई है। यह शो कॉलेज लाइफ, प्यार, महत्वाकांक्षा और कैंपस पॉलिटिक्स की कहानी दिखाता है। एल्विश इसमें एक बॉक्सर का रोल प्ले कर रहे हैं जो काफी रियल और पर्सनल लगता है। दर्शकों ने सीरीज को खूब सराहा है। रोमांस, ड्रामा और एक्शन का मिक्स लोगों को पसंद आ रहा है।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 17: फ्लॉप किस किसको प्यार करूं 2 ने 17वें दिन कितनी कमाई की

Elvish Yadav के फॉलोअर्स में हुआ बड़ा इजाफा

सीरीज की सफलता के साथ एल्विश की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त उछाल आया है। उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 19 मिलियन को पार कर गए हैं। यह उपलब्धि एल्विश के लिए बड़ा माइलस्टोन है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इस खुशी को शेयर किया। पोस्ट में लिखा, “हमारे इंस्टाग्राम पर 19 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। आप सबके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। यह आप लोगों के बिना मुमकिन नहीं था।”

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 5: मंडे टेस्ट में ‘तू मेरा मैं तेरी’ हुई फेल

आगे बड़े प्रोजेक्ट्स की उम्मीद

एल्विश के फैंस, जिन्हें ‘एल्विश आर्मी’ कहा जाता है वह इस पर जश्न मना रहे हैं। कमेंट्स में लोग बधाई दे रहे हैं और सीरीज की तारीफ कर रहे हैं। एल्विश हमेशा अपनी सादगी और फैंस से सीधे कनेक्ट के लिए जाने जाते हैं। बिग बॉस के बाद उनकी पॉपुलैरिटी पहले से कहीं ज्यादा हो गई थी। अब यह वेब सीरीज ने उन्हें एक्टिंग की दुनिया में भी मजबूत पकड़ दे दी है। फैंस को लग रहा है कि एल्विश आगे और बड़े प्रोजेक्ट्स करेंगे। उनकी यह सफलता युवाओं के लिए इंस्पिरेशन है कि मेहनत और फैंस का प्यार कितना कुछ बदल सकता है। देखते हैं एल्विश आगे क्या सरप्राइज देते हैं।

Dhurandhar Box Office Collection Day 25: ‘धुरंधर’ की जबरदस्त कमाई जारी, जानें 25वें दिन का कारोबार

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...
Salman Khan

Salman Khan की फिल्म ‘SVC63’ का एक्शन मोड ऑन, जानिए गोरेगांव शेड्यूल की पूरी जानकारी

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म SVC63 (वर्किंग टाइटल) के एक नए और बेहद अहम पड़ाव में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म के बिजनेस और फीस से जुड़ी खबरों के बीच अब पूरा ध्यान इसके ग्रैंड प्रोडक्शन और एक्शन पर शिफ्ट हो गया है। वामशी पैदिपल्ली के निर्देशन में...