Dhurandhar Box Office Collection Day 25: ‘धुरंधर’ की जबरदस्त कमाई जारी, जानें 25वें दिन का कारोबार

Table of Content

Dhurandhar Box Office Collection Day 25: फिल्म ‘धुरंधर‘ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कमाल कर दिखाया है। रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म की कलेक्शन हैरान कर देने वाला है। यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और अब अल्लू अर्जुन के पुष्पा 2 के हिंदी वर्जन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि 25वें दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

Battle Of Galwan: सलमान खान का चला जादू, बैटल ऑफ गलवान के टीजर ने 24 घंटे में बटोरे 60 मिलियन व्यूज

25वें दिन का कारोबार (Dhurandhar Box Office Collection Day 25)

‘धुरंधर’ की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर अब भी मजबूत है। इस फिल्म ने बीते दिन यानी रविवार को 22.25 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 25वें दिन 10.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई अब 701.25 करोड़ रुपये हो गई है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 24: ओ भाई, ‘धुरंधर’ ने चौथे रविवार को मचाई बॉक्स ऑफिस पर तबाही!

दर्शकों को धुरंधर 2 का इंतजार

उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म आने वाले हफ्ते में पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिल्म में रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन ने भी फिल्म में शानदार काम किया है। राकेश बेदी और सारा अर्जुन ने सपोर्टिंग रोल में कमाल दिखाया है। दर्शकों को अब फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है। धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 4: ‘तू मेरी मैं तेरा’ का चौथे दिन भी बुरा हाल !

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...