Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 4: ‘तू मेरी मैं तेरा’ का चौथे दिन भी बुरा हाल !

Table of Content

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 4: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी‘ बॉक्स ऑफिस पर मुश्किलें झेल रही है। क्रिसमस पर रिलीज हुई यह फिल्म चार दिन बाद भी अच्छी रफ्तार नहीं पकड़ पाई। दर्शकों की पहली पसंद रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बनी हुई है, जो लगभग महीने भर से थिएटर्स में राज कर रही है।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 3: ‘तू मेरी मैं तेरा’ तीन दिन में ही हुई फ्लॉप !

चौथे दिन कैसा रहा हाल (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 4)

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक चौथे दिन (रविवार) फिल्म ने बहुत कम कमाई की। रविवार को फिल्म ने 4.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 23.47 करोड़ रुपये हो गई है। ट्रेलर और गानों को मिले मिक्स्ड रिव्यू के बाद वीकेंड पर फैमिली दर्शकों से उम्मीद थी, लेकिन वह पूरी नहीं हुई।

Dhurandhar Box Office Collection Day 23: ‘धुरंधर’ की रफ्तार नहीं हो रही कम, 23वें दिन हुई धांसू कमाई

बड़े बजट की है फिल्म

फिल्म का बजट करीब 90 करोड़ रुपये है। ऐसे में रिकवरी के लिए लंबा सफर बाकी है। कई थिएटर्स में ‘धुरंधर’ को ज्यादा शोज मिल रहे हैं, जिससे नई फिल्मों के लिए जगह कम बची है। ‘धुरंधर’ ने चौथे वीकेंड में भी धमाल मचाया। दुनियाभर में यह 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: अभी फ्लॉप नहीं हुई है ‘किस किसको प्यार करूं 2’, मेकर्स का ये दांव पलट सकता है बाजी

नहीं चला कार्तिक-अनन्या का जादू

कार्तिक के फैंस को उनकी कॉमेडी टाइमिंग और अनन्या के साथ केमिस्ट्री पर भरोसा था, लेकिन दर्शकों की बातें कमजोर रहने से फिल्म आगे नहीं बढ़ पा रही। ट्रेड एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर अगले हफ्ते भी सुधार नहीं हुआ तो नुकसान तय है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान जारी है और दूसरी फिल्में उसके सामने फीकी पड़ रही हैं।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 14: ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने 14वें दिन कितनी कमाई की?

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...