Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 3: ‘तू मेरी मैं तेरा’ तीन दिन में ही हुई फ्लॉप !

Table of Content

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 3: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। क्रिसमस पर रिलीज होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को थिएटर तक नहीं खींच पाई। तीन दिन पूरे होने पर भी इसका कलेक्शन निराशाजनक है। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के सामने यह पूरी तरह फीकी पड़ गई।

Dhurandhar Box Office Collection Day 23: ‘धुरंधर’ की रफ्तार नहीं हो रही कम, 23वें दिन हुई धांसू कमाई

तीसरे दिन हुई फ्लॉप (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 3)

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार तीसरे दिन (शनिवार) फिल्म ने करीब 4.68 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले दूसरे दिन यह 5.25 करोड़ रुपये इकट्ठा कर पाई थी। कुल मिलाकर तीन दिनों में फिल्म की कमाई 17.01 करोड़ रुपये हो गई है। ट्रेलर और गानों को मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन उम्मीद थी कि वीकेंड पर फैमिली दर्शक मदद करेंगे। लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: अभी फ्लॉप नहीं हुई है ‘किस किसको प्यार करूं 2’, मेकर्स का ये दांव पलट सकता है बाजी

धुरंधर के सामने नहीं टिक पा रहीं दूसरी फिल्में

फिल्म का बजट अच्छा-खासा है, इसलिए रिकवरी मुश्किल लग रही है। ‘धुरंधर’ महीने भर बाद भी थिएटर्स पर छाई हुई है और ज्यादा शोज ले रही है। कार्तिक के फैंस को उम्मीद थी कि उनकी कॉमेडी और अनन्या की केमिस्ट्री कमाल दिखाएगी, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ कमजोर होने से फिल्म आगे बढ़ने में दिक्कत आ रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि अगर रविवार को भी जंप नहीं आया तो फिल्म की हालत और खराब हो सकती है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा कायम है और नई फिल्में उसके सामने टिक नहीं पा रही हैं।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 14: ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने 14वें दिन कितनी कमाई की?

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...