Battle Of Galwan: सलमान खान का चला जादू, बैटल ऑफ गलवान के टीजर ने 24 घंटे में बटोरे 60 मिलियन व्यूज

Table of Content

Battle Of Galwan: सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था। 27 दिसंबर को उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पावरफुल टीजर लॉन्च किया था। यह फिल्म 2020 के गलवान वैली संघर्ष पर आधारित है, जहां भारतीय सैनिकों ने बहादुरी दिखाई थी। टीजर में सलमान आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आए थे। इंटेंस लुक, जोशीले डायलॉग और एक्शन से भरे इस टीजर को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 24: ओ भाई, ‘धुरंधर’ ने चौथे रविवार को मचाई बॉक्स ऑफिस पर तबाही!

Battle Of Galwan का चला जादू

टीजर में सलमान की आवाज में वॉइसओवर है, जो सैनिकों की बहादुरी और बलिदान की बात करता है। एक सीन में दुश्मनों का सामना करते दिखे, जो गूसबंप्स देता है। फैंस इसे देखकर काफी उत्सुक हो चुके हैं। सिर्फ 24 घंटे में सभी प्लेटफॉर्म्स पर टीजर को 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Dhurandhar Box Office Collection Day 24: ओ भाई, ‘धुरंधर’ ने चौथे रविवार को मचाई बॉक्स ऑफिस पर तबाही!

सलमान खान ने कहा शुक्रिया

फैंस के इस प्यार से खुश होकर सलमान ने सोशल मीडिया पर शुक्रिया कहा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “बैटल ऑफ गलवान के टीजर को इतना प्यार देने के लिए आभारी हूं। 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में फिल्म आएगी।”

फिल्म को अपूर्व लखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। वह ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी एक्शन फिल्में बना चुके हैं। चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। यह वार ड्रामा देशभक्ति, एक्शन और इमोशंस से भरी लग रही है। लद्दाख की ठंडी लोकेशंस पर शूट हुई यह फिल्म भारतीय सैनिकों की बहादुरी को सलाम करती है। फैंस को लग रहा है कि अप्रैल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचेगा।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 4: ‘तू मेरी मैं तेरा’ का चौथे दिन भी बुरा हाल !

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...