Kesari Chapter 2 का अब चलने लगा जादू, 10वें दिन कलेक्शन में आया जबरदस्त उछाल

Table of Content

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार की फिल्म Kesari Chapter 2 का जादू अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नजर आने लगा है। दूसरे वीकएंड में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का प्यार बटोरा। यह फिल्म भारत के मशहूर बैरिस्टर सी शंकरन नायर की जिंदगी पर आधारित है। उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को सामने लाने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी।

Vijay Deverakonda: औरंगजेब पर फूटा पड़ा विजय देवरकोंडा का गुस्सा? बोले- थप्पड़ मारना चाहता हूं

दूसरे वीकएंड पर Kesari Chapter 2 की पकड़ बरकरार

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार Kesari Chapter 2 ने अपने दूसरे वीकएंड में 19.35 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि ओपनिंग वीकेंड में इसने 29.5 करोड़ रुपये कमाए थे। ओपनिंग वीकेंड की तुलना में दूसरे वीकेंड में केवल 35% की गिरावट देखी गई। यह फिल्म की मजबूत पकड़ की ओर इशारा है।

Mission Impossible: मिशन इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म होगी ‘द फाइनल रेकनिंग’, जानिए क्या होगा खास?

इस वजह से दूसरे वीकएंड में बढ़ी रौनक

फिल्म की कमाई में उछाल का कारण  बोगो (बाय वन, गेट वन फ्री) ऑफर और दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया रही। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 18 अप्रैल को रिलीज हुई Kesari Chapter 2 ने अपने 10वें दिन यानी रविवार को 8.15 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। यह शनिवार की कमाई (7.15 करोड़) से 13.99% ज्यादा थी। वहीं, शुक्रवार को फिल्म ने 4.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

अब तक हुई इतनी कमाई

10 दिनों में ‘केसरी चैप्टर 2’ की कुल कमाई अब 65.45 करोड़ रुपये हो चुकी है। अगले हफ्ते सिनेमाघरों में अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ रिलीज हो रही है जो इस फिल्म के कड़ी चुनौती पेश कर सकती है। अगर रेड 2 लोगों को पसंद आई तो आने वाले समय में ‘केसरी 2’ के कलेक्शन पर गहरा असर देखने को मिल सकता है।

Ground Zero Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाल दिखा पाई ‘ग्राउंड जीरो’?

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...