Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रविवार को पकड़ी फुल स्पीड, इतना रहा कलेक्शन

Table of Content

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार तेज कर ली है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की इस कोर्टरूम कॉमेडी को दर्शक और क्रिटिक्स की जमकर सराहना मिल रही है। यही वजह है कि हर दिन के साथ फिल्म का प्रदर्शन टिकट खिड़की पर बेहतर होता चला जा रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2: जॉली एलएलबी 3 की शनिवार को बंपर कमाई, जानें कलेक्शन

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3

जॉली एलएलबी 3 ने पहले दिन भारत में 12.75 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 56.86 फीसदी का उछाल देखने को मिला। शनिवार को फिल्म ने 20 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, तीसरे दिन फिल्म को रविवार की छुट्टी का फायदा मिलता दिख रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 21 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार अब 53.5 करोड़ रुपये हो गया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर वर्ड-ऑफ-माउथ ने साथ दिया तो यह साल का उनका सबसे बड़ा हिट बन सकती है।

Jolly LLB 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 2025 में इन सुपरस्टार्स की फिल्मों को छोड़ा पीछे

दमदार सितारों से सजी है यह फिल्म

सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी ‘जॉली एलएलबी 3’ अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, गजराज राव, सीमा बिस्वास और अन्य दमदार कलाकारों से सजी है। अक्षय और अरशद फिल्म में वकील बने हैं। दोनों की टक्कर और सौरभ का जज रोल दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है।

Jolly LLB 3: अक्षय कुमार की टॉप 10 ओपनिंग फिल्मों में जगह बना पाएगी ‘जॉली एलएलबी 3’?

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...