Jolly LLB 3: अक्षय कुमार की टॉप 10 ओपनिंग फिल्मों में जगह बना पाएगी ‘जॉली एलएलबी 3’?

Table of Content

Jolly LLB 3: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी लेकिन उम्मीद भरी शुरुआत की है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की इस कोर्टरूम कॉमेडी को दर्शक पसंद कर रहे हैं, लेकिन पहले दिन का कलेक्शन खिलाड़ी कुमारा टॉप ओपनिंग्स में रह पाएगी या नहीं यह एक बड़ सवाल है।

Jolly LLB 3 X Review: जॉली एलएलबी 3 देखकर दर्शकों ने लगाई बेस्ट फिल्म की मुहर

क्या टॉप 10 में पहुंचेगी Jolly LLB 3

सैकनिल्क के लाइव डेटा के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक फिल्म ने 1.26 करोड़ रुपये नेट कमाए थे। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि स्पॉट बुकिंग और पॉजिटिव रिव्यूज से यह 10-12 करोड़ तक पहुंच सकती है। अक्षय कुमार की ओपनिंग डे कलेक्शन की टॉप 10 लिस्ट में ज्यादातर फिल्में मास एंटरटेनर्स हैं।

अक्षय कुमार की टॉप 10 ओपनिंग फिल्में

1. मिशन मंगल- 29.16
2.सूर्यवंशी- 26.29
3.गोल्ड- 25.25
 4.हाउसफुल- 5 24.35
5.केसरी 21.06
6.सिंह इज ब्लिंग- 20.67
7.2.0- 20.25
8.गुड न्यूज-  17.56
9.हाउसफुल 4 – 16.50
10. बड़े मियां छोटे मियां 16.07

‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्में सामाजिक मुद्दों पर बनीं, लेकिन मास अपील ने उसे टॉप पर पहुंचाया। ‘जॉली एलएलबी 3’ की शुरुआत 10-12 करोड़ से हो रही है, जो ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (16.07 करोड़) से कम है। लिस्ट में जगह बनाने के लिए कम से कम 16 करोड़ चाहिए। ‘जॉली एलएलबी 3’ में अ अरशद वकील के रोल में हैं। सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी और अमृता राव की मौजूदगी ने फिल्म को मजबूत बनाया है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...