Jolly LLB 3 Box Office Collection Worldwide: ‘जॉली एलएलबी 3’ की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई

Table of Content

Jolly LLB 3 Box Office Collection Worldwide: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार एंट्री मार ली है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की इस कोर्टरूम कॉमेडी को दर्शक और क्रिटिक्स दोनों से खूब प्यार मिल रहा है। पहले दिन वर्ल्डवाइड 19.45 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई ने फिल्म को साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दे दी। दर्शकों की जुबानी तारीफ और सकारात्मक रिव्यूज से वीकेंड में यह 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। आइए जानते हैं इसकी बॉक्स ऑफिस जर्नी और खास बातें।

Jolly LLB 3: अक्षय कुमार की टॉप 10 ओपनिंग फिल्मों में जगह बना पाएगी ‘जॉली एलएलबी 3’?

अक्षय की 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग

अक्षय कुमार के लिए ‘जॉली एलएलबी 3’ एक राहत वाली फिल्म साबित हो रही है। इसने उनकी ही ‘केसरी चैप्टर 2’ (13.52 करोड़) को धूल चटा दी। हालांकि, ‘हाउसफुल 5’ (24.35 करोड़) और स्काई फोर्स से यह थोड़ी पीछे रह गई। 2025 में अक्षय की यह तीसरी सबसे मजबूत शुरुआत है। इससे उनके फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर वर्ड-ऑफ-माउथ ने साथ दिया तो यह साल का उनका सबसे बड़ा हिट बन सकती है।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2: जॉली एलएलबी 3 की शनिवार को बंपर कमाई, जानें कलेक्शन

Jolly LLB 3 Box Office Collection Worldwide

फिल्म ने पहले दिन भारत में 15.04 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए। वहीं, ओवरसीज मार्केट से 4.5 करोड़ का योगदान आया। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड 19.45 करोड़ का आंकड़ा हासिल हुआ। ओवरसीज में नॉर्थ अमेरिका और यूके जैसे बाजारों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया। अगर वीकेंड पर ग्रोथ हुई तो यह 50 करोड़ क्लब में आसानी से एंट्री मार लेगी।

एक से बढ़कर एक कलाकार मौजूद

सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी ‘जॉली एलएलबी 3’ एक मजेदार कोर्टरूम ड्रामा है। यह फिल्म अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, गजराज राव, सीमा बिस्वास और अन्य कलाकारों से सजी है। अक्षय और अरशद फिल्म में वकील बने हैं। दोनों की टक्कर और सौरभ का जज रोल दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है।

नोट- ये आंकड़े विभिन्न स्रोतों से लिए गए हैं और यह localhost/filmihoon/ की तरफ से सत्यापित नहीं हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...