Jolly LLB 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 2025 में इन सुपरस्टार्स की फिल्मों को छोड़ा पीछे

Table of Content

Jolly LLB 3: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखा दी है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की इस कोर्टरूम कॉमेडी ने पहले दिन 12.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। दर्शकों को फिल्म का हल्का-फुल्का हास्य और सामाजिक संदेश का मेल खूब पसंद आ रहा है। समीक्षकों ने भी इसे सीरीज का सबसे मजेदार और सशक्त पार्ट बताया है।ऐसे में वीकेंड पर यह फिल्म 40 करोड़ के करीब पहुंच सकती है। 2025 की कई बड़ी रिलीज को ओपनिंग में पीछे छोड़ते हुए ‘जॉली एलएलबी 3’ ने साबित कर दिया कि क्वालिटी कंटेंट ही असली विजेता होता है। आइए जानते हैं कि किन सुपरस्टार्स की फिल्मों को यह पीछे छोड़ चुकी है।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1: जॉली एलएलबी 3′ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन इतना रहा कलेक्शन

Jolly LLB 3 ने सन ऑफ सरदार 2 को चटाई धूल

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ‘सन ऑफ सरदार 2’ 1 अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी। विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय ने जस्सी रंधावा का रोल दोहराया था। इसमें मृणाल ठाकुर, रवि किशन और संजय मिश्रा जैसे कलाकार थे। लेकिन ओपनिंग डे पर यह सिर्फ 7.25 करोड़ रुपये ही कमा पाई। Jolly LLB 3 ने इसकी तुलना में लगभग दोगुनी ओपनिंग ली है।

Mirai Box Office Collection Worldwide Day 7: विदेश में मिराय का तहलका, सात दिन में छप्परफाड़ कमाई

सनी देओल की जाट से आगे निकली

सनी देओल की ‘जाट’ 10 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई थी। इसे गोपीचंद मालिनेनि ने निर्देशित किया था। रणदीप हुडा, रेजिना कैसेंड्रा और सैय्यमी खेर के साथ बनी यह फिल्म ओपनिंग डे पर 9.62 करोड़ रुपये कमा सकी थी। हालांकि, दर्शकों को सनी की यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी।

आमिर खान की सितारे जमीन पर को दी मात

आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून 2025 को रिलीज हुई। यह आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में एक स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा थी। जेनेलिया देशमुख, बृजेंद्र काला और डॉली अहलूवालिया के साथ बनी यह फिल्म सामाजिक मुद्दों पर फोकस करती थी। ओपनिंग डे पर इसने करीब 10.7 करोड़ रुपये कमाए थे।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...