Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Table of Content

Ikkis Box Office Collection Day 10: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस थिएटर्स में रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित यह युद्ध ड्रामा बायोपिक है जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में परम वीर चक्र प्राप्त करने वाले सबसे युवा अधिकारी अरुण खेतरपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिर भी यह फिल्म दर्शकों को खींचने में संघर्ष कर रही है।

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

10वें दिनकी कमाई (Ikkis Box Office Collection Day 10)

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार आज यानी 10वें दिन (शनिवार) सुबह के शुरुआती शोज में फिल्म ने सिर्फ 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म का भारत नेट कलेक्शन अब 27.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा फिल्म के लिए काफी निराशाजनक है। खासकर जब इसे बड़े बजट में बनाया गया था और इसमें दिग्गज कलाकार शामिल थे।

The Raja Saab Box Office Collection Day 1: क्या ‘दि राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन खरी उतर सकी?

फिल्म में कई दिग्गज कलाकार

फिल्म की रिलीज से पहले काफी चर्चा थी क्योंकि यह धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। जयदीप अहलावत जैसे शानदार एक्टर भी इसमें हैं। अगस्त्य नंदा ने अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है जो काफी भावुक और प्रेरणादायक है। लेकिन मजबूत कहानी और अच्छी एक्टिंग के बावजूद फिल्म को दर्शकों का वो प्यार नहीं मिला जिसकी उम्मीद थी।

धुरंधर का साया सबसे बड़ा कारण

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रणवीर सिंह की सुपरहिट धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना रहना इक्कीस के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहा है। धुरंधर अभी भी करोड़ों में कमाई कर रही है और स्क्रीन्स पर हावी है। इसके अलावा जनवरी में प्रभास की द राजा साब जैसी बड़ी फिल्मों के आने से भी छोटी फिल्मों को नुकसान हो रहा है। फिल्म में सिमर भाटिया, सिकंदर खेर, विवान शाह और अन्य कलाकार भी हैं। यह फिल्म देशभक्ति और बलिदान की भावना को मजबूती से दिखाती है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका जादू नहीं चला। अब देखना है कि वीकेंड और आगे के दिनों में क्या सुधार होता है या फिल्म जल्द ही थिएटर्स से बाहर हो जाती है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...