The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Table of Content

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: प्रभास की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म दी राजा साब ने पहले दिन औसत शुरुआत की थी, लेकिन तीसरे दिन यानी रविवार को इसका प्रदर्शन काफी कमजोर नजर आ रहा है। सुपरस्टार प्रभास से फैंस ने जबरदस्त कमाई की उम्मीद लगाई थी, लेकिन मिक्स्ड रिव्यूज और वर्ड ऑफ माउथ के कारण फिल्म की रफ्तार थमती दिख रही है।

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

तीसरे दिन की कमाई (The Raja Saab Box Office Collection Day 3)

सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, आज सुबह के शुरुआती शोज में फिल्म ने सिर्फ 20 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह आंकड़ा दिन के अंत तक बढ़ सकता है, क्योंकि रविवार को वीकेंड का आखिरी दिन होता है और वॉक-इन दर्शकों से थोड़ी मदद मिल सकती है। इसके साथ ही कुल मिलाकर फिल्म का भारत नेट कलेक्शन अब 108.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इससे पहले फिल्म ने पेड प्रीव्यू (गुरुवार) से 9.15 करोड़ रुपये, पहले दिन (शुक्रवार): 53.75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन (शनिवार) 25.05 करोड़ रुपये की कमाई की।

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

फिल्म को नहीं मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया

यह गिरावट दिखाती है कि फिल्म को दर्शकों से वो प्यार नहीं मिला, जो प्रभास की पिछली हिट्स जैसे सलार या काल्कि 2898 एडी को मिला था। मारुति निर्देशित इस हॉरर-कॉमेडी में प्रभास के साथ संजय दत्त (विलेन के रोल में), मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, बोमन ईरानी और जरीना वहाब जैसे कलाकार हैं। फिल्म की विजुअल्स, म्यूजिक और प्रभास की एनर्जी की तारीफ हो रही है, लेकिन कहानी की कमजोरी और कुछ सीन की लंबाई ने दर्शकों को निराश किया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि संक्रांति के मौके पर अगर वर्ड ऑफ माउथ सुधरता है, तो फिल्म आगे रिकवर कर सकती है। लेकिन अभी तक यह प्रभास की सबसे कमजोर पोस्ट-पैंडेमिक ओपनिंग में से एक साबित हो रही है।

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...