Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Table of Content

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो चुका है, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर अभी भी मजबूती से टिकी हुई है। प्रभास की नई फिल्म द राजा साब के आने के बावजूद दर्शक रणवीर की इस स्पाई एक्शन थ्रिलर को देखने थिएटर्स पहुंच रहे हैं। फिल्म की लोकप्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही।

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

37वें दिन की कमाई (Dhurandhar Box Office Collection Day 37)

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आज यानी छठे शनिवार (10 जनवरी 2026) को सुबह के शुरुआती शोज में फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह आंकड़ा दिन के अंत तक बढ़कर और अच्छा हो सकता है, क्योंकि वीकेंड पर हमेशा तेजी आती है। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन अब 799.5 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

The Raja Saab Box Office Collection Day 1: क्या ‘दि राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन खरी उतर सकी?

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

पिछले कुछ दिनों में प्रभास की द राजा साब के रिलीज होने से फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई थी, लेकिन धुरंधर ने अपनी जगह बनाए रखी है। यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में टॉप पर बनी हुई है और कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार हैं। दमदार कहानी, शानदार एक्शन सीक्वेंस और सभी एक्टर्स की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि वीकेंड के अच्छे प्रदर्शन से फिल्म जल्द ही 800 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है। बता दें कि मेकर्स के आंकड़ो के अनुसार यह फिल्म पहले ही 800 करोड़ के क्लब में पहुंच गई है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 35: धुरंधर की अंधाधुन कमाई जारी, 35वें दिन भी करोड़ों की बारिश

पार्ट 2 का लोगों को इंतजार

धुरंधर की सफलता ने साबित कर दिया है कि अच्छी कहानी और मजबूत स्टार पावर के सामने कोई भी चुनौती छोटी पड़ जाती है।फिल्म का सीक्वल धुरंधर पार्ट 2 भी जल्द आने वाला है, जिसकी घोषणा पोस्ट-क्रेडिट सीन में हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का सफर अभी खत्म होता नहीं दिख रहा है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...