The Raja Saab Box Office Collection Day 1: क्या ‘दि राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन खरी उतर सकी?

Table of Content

The Raja Saab Box Office Collection Day 1: प्रभास की नई फिल्म दि राजा साब आज यानी 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में आ चुकी है। सुपरस्टार प्रभास के फैंस लंबे इंतजार के बाद इस हॉरर-कॉमेडी को देखने के लिए बेताब थे। मारुति द्वारा निर्देशित यह फिल्म भव्य बजट में बनी है। इसमें प्रभास के साथ संजय दत्त भी हैं।

Dhurandhar Box Office Collection Day 35: धुरंधर की अंधाधुन कमाई जारी, 35वें दिन भी करोड़ों की बारिश

प्रभास का दिखा मस्ती भरा अंदाज

फिल्म में प्रभास एक मजेदार और रहस्यमयी किरदार निभा रहे हैं जो हॉरर और कॉमेडी का तड़का लगाता है। साथ ही मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, बोमन ईरानी और जरिना वहाब जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह प्रभास की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म है जो उनके फैंस को पुराने जमाने के मस्ती भरे अंदाज में वापस लौटाती दिख रही है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 33: थमने लगी ‘धुरंधर’ की रफ्तार, 33वें दिन किया इतना कलेक्शन

पहले दिन की कमाई (The Raja Saab Box Office Collection Day 1)

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पेड प्रीव्यू शोज से गुरुवार को 9.15 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज यानी पहले दिन (शुक्रवार) शाम तक इसका नेट कलेक्शन भारत में 54.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। रात तक के आंकड़ों में यह नंबर और बढ़ सकता है। कुल मिलाकर प्रीव्यू और पहले दिन की कमाई 64 करोड़ रुपये हो चुकी है। यह ओपनिंग प्रभास की पिछली बड़ी फिल्मों जैसे सलार या काल्कि 2898 एडी से कम है।

लोगों को कैसी लगी फिल्म?

फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। कुछ फैंस प्रभास की एनर्जी, विजुअल इफेक्ट्स और म्यूजिक की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ को कहानी और एक्जीक्यूशन में कमी लग रही है। फिर भी प्रभास की स्टार पावर और संक्रांति के मौके पर फिल्म वीकेंड में अच्छी तेजी पकड़ सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव रहा तो द राजा साब बड़ी कमाई कर सकती है। वरना फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो सकती है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...